{"_id":"65d504b98b7072f1360a6d37","slug":"naman-joshi-and-gunjan-first-in-speech-competition-ambala-news-c-36-1-amb1003-118643-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भाषण प्रतियोगिता में नमन जोशी और गुंजन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भाषण प्रतियोगिता में नमन जोशी और गुंजन प्रथम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के एमडीएसडी कॉलेज के हिंदी विभाग में साहित्यिक परिषद की ओर से राष्ट्र स्तरीय सुदर्शन कुमार बंसल मेमोरियल भाषण और चमन लाल अग्रवाल मेमोरियल कविता पाठ प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज चंडीगढ़ से नमन जोशी और एमडीएसडी कॉलेज से गुंजन प्रथम, सोहनलाल डीएवी कॉलेज अंबाला से पदम द्वितीय व एसए जैन कॉलेज की खुशी तृतीय रही।
इसी प्रकार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से अर्शदीप कौर और एमडीएसडी कॉलेज से निशा कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सुदर्शन कुमार बंसल मेमोरियल भाषण प्रतियोगिता में रनिंग ट्राफी राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला छावनी से हर्ष और मोतिका ने प्राप्त की। कविता पाठ प्रतियोगिता में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से अथर्व एवं एमडीएसडी कॉलेज से पवनीत प्रथम, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से रुचिका द्वितीय व डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी से साक्षी तृतीय रही। मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पंचकूला से अंजलि और एसए जैन कॉलेज अंबाला से खुशी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। चमन लाल मेमोरियल कविता पाठ प्रतियोगिता में रनिंग ट्राफी के विजेता गांधी मेमोरियल कॉलेज अंबाला कैंट से तरुण और मनोरमा रहे।
इसमें मुख्यातिथि के रूप में शहर से अनुभव अग्रवाल और हिमांशु अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ ज्योति प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. किरण आंगरा ने मुख्य अतिथियों को फूल भेंट कर स्वागत किया। मुख्यातिथि अनुभव अग्रवाल ने प्रेरणादायक विचारों से प्रतिभागियों के मध्य जाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, समाज समानता, अपने लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह से ओतप्रोत किया। अंत में कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नीलम व सह-संयोजिका डॉ. मंजू तोमर को बधाई दी।