{"_id":"614f771a8ebc3e04585c435e","slug":"namak-ka-daroga-students-tied-the-knot-with-short-drama-ambala-news-knl844265139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक का दरोगा लघु नाटक से विद्यार्थियों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक का दरोगा लघु नाटक से विद्यार्थियों ने बांधा समा
विज्ञापन
Namak ka Daroga, students tied the knot with short drama
- फोटो : Ambala
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल छावनी में 11वीं के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक कक्षा समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने कई वाद्य यंत्रों को बजाते हुए धार्मिक भजनों की धुन पर ऑर्केस्ट्रा पर प्रस्तुति दी। वहीं अंग्रेजी नाटक, हिंदी लघु नाटक नमक का दरोगा की प्रस्तुति से समा बांध दिया।
समारोह में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित अतुल खन्ना व दुर्गा दास फाउंडेशन चंडीगढ़ के निर्देशक ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके अलावा विद्यालय के प्रबंधक डॉ. देशबंधु, प्राचार्य डॉ. राजेंद्र राणा, निर्देशक प्राचार्य नील इंद्रजीत कौर संधु, गणित विभाग अध्यक्ष डॉ. नवीन गुलाटी ने भी हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने रामायण महाकाव्य की कहानी को कठपुतली नृत्य द्वारा प्रस्तुत कर सभी को भक्ति के भाव से सराबोर कर दिया।
फ्यूजन डांस के माध्यम से विद्यार्थियों ने सभी धर्मों के प्रति अपनी श्रद्धा के भाव प्रकट किये।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेना अब शिक्षा का अनिवार्य अंग माना गया है। इन गतिविधियों के बिना विद्यार्थियों की शिक्षा अधूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे के अंदर प्रतिभाओं का खजाना होता है। इस मौके पर विद्यालय की समन्वयक शालू भसीन व प्राइमरी विंग की समन्वयक अनूप जौहल आदि शामिल रहे।