फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Naib Saini has been on a flying bed since becoming the Chief Minister: Vij

नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद से उड़न खटोले : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Naib Saini has been on a flying bed since becoming the Chief Minister: Vij
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की सरकार के प्रति नाराजगी कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को विज सीएम पर चुटकी लेते नजर आए। उन्होंने कहा कि नायब सैनी जबसे मुख्यमंत्री बने है तबसे उड़न खटोले पर हैं। ये सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सभी विधायकों और मंत्रियों की आवाज है।
विज्ञापन

विज बोले चुनाव के दौरान उन्हें किसी बड़े नेता ने हराने की कोशिश की और उन पर हमला हुआ आज 100 से ज्यादा दिन बीत चुके है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

छावनी के लिए जान देने की बात कही

विज ने कहा अंबाला छावनी की जनता ने मुझे सात बार यहां (अंबाला छावनी) से विधायक बनाया है और अंबाला छावनी के काम रुकेंगे, तो उसके लिए मुझे जो भी करना पड़ेगा मैं करूंगा, आंदोलन करना पड़ेगा तो आंदोलन करूंगा, जान देनी पड़ेगी तो जान दूंगा, भूख हड़ताल करनी पड़ेगी तो वह भी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज की नाराजगी का यह है कारण



मंत्री विज ने कहा कि मैंने सातवीं बार चुनाव जीतने के एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक मंच से (जिन लोगों ने मुझे चुनाव में हराने की भूमिका अदा की थी, चाहे वह अधिकारी थे, कर्मचारी थे या कुछ छुटभैया नेता थे) उनकी बात कही थी। इसके बाद मैंने विभिन्न अधिकारियों को लिखकर भी दिया है लेकिन 100 दिन बीत गए, ना मुझसे पूछा गया और ना ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।


राजनीतिक षड्यंत्र की जताई संभावना

विज ने कहा कि पहले तो मुझे शक था कि किसी बड़े नेता के आशीर्वाद से मुझे हराने का यहां पर प्रयास किया गया और यहां तक भी हुआ कि मुझे मरवाने का प्रयास किया गया। मगर अब उन पर कार्रवाई न करने से मुझे विश्वास हो गया, क्योंकि मैं सबसे सीनियर नेता हूं और मैं कह रहा हूं कि मुझे हराने के खिलाफ कार्रवाई की गई है तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए थी यदि कार्रवाई नहीं करो तो कम से कम तबादला तो किया जाना ही चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed