{"_id":"68efe9471ed59ad47b05dd0a","slug":"nagar-kirtan-was-taken-out-on-the-guru-gaddi-diwas-of-shri-guru-harkishan-sahib-ji-maharaj-the-sangat-bowed-their-heads-ambala-news-c-36-1-amb1001-151477-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्री गुरु हरकिशन साहिब जी महाराज के गुरु गद्दी दिवस पर निकाला नगर कीर्तन, संगत ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्री गुरु हरकिशन साहिब जी महाराज के गुरु गद्दी दिवस पर निकाला नगर कीर्तन, संगत ने नवाया शीश
Thu, 16 Oct 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी के हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से गुरु महाराज को पालकी साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। श्री गुरु हरकिशन साहिब जी महाराज के गुरु गद्दी दिवस के संबंध में बुधवार को महान नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन छावनी के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से सुबह 8:30 बजे आरंभ हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में संगत ने शीश नवाया और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर कीर्तन अंबाला छावनी के मुख्य बाजार से होते हुए गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी, गुरुद्वारा भाट बिरादरी, गुरुद्वारा कछतरी सत्संग, पंजाबी गुरुद्वारा साहिब होते हुए तोपखाना बाजार पहुंचा और यहां से होते हुए गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में जाकर संपन्न हुआ।
बीच रास्ते नगर कीर्तन का सामाजिक संस्थाओं की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया और संगत में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब की कमेटी ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड के प्रधान स. सरबजीत सिंह जौहर को सिरोपा देकर सम्मानित किया। नगर-कीर्तन का जगह-जगह पर स्वागत हुआ। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। नगर कीर्तन का स्वागत पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में बीएस बिंद्रा, प्रधान कुलजीत सिंह बेदी, राजेंद्र सिंह राजा आदि ने किया, वहीं जत्थेदार हरपाल सिंह मछौंडा सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर, सरदार सुदर्शन सिंह सहगल पूर्व उपप्रधान एचएसजीएमसी, गुरप्रीत सिंह भल्ला, हरबंस सिंह सिद्धू प्रधान गुरुद्वारा गोविंद नगर, जगमीत सिंह जोश मैनेजर सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित काफी संख्या में संगत मौजूद रही।