फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nagar Kirtan held in the cantonment market, Gurbani resonated

Ambala News: छावनी के बाजार में निकाला नगर कीर्तन, गुरबाणी गुंजायमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan held in the cantonment market, Gurbani resonated
अंबाला छावनी के बाजारों में निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद
श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिख पंथ के चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन फरुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से दोपहर तीन बजे आरंभ हुआ। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा क्षेत्र गुरबाणी की गूंज से सराबोर रहा।
नगर कीर्तन छावनी के मुख्य बाजारों से गुजरा। संगत ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इस पावन फेरे का स्वागत किया। पंथ के पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में सजी पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह पालकी गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना साहिब से विशेष रूप से लाई गई थी।
विज्ञापन

नगर कीर्तन रात सात बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हरगोलाल रोड पर संपन्न हुआ। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी इस आयोजन में पहुंचे। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। पांच प्यारों ने मंत्री अनिल विज को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंड की धुनें और अनुशासन
नगर कीर्तन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने बैंड प्रस्तुत किए। फरुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पाइप बैंड शामिल थे। निहंग सिंहों के विशेष पाइप बैंड ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इनकी अनुशासित और मधुर धुनों ने संगत का मन मोह लिया। यह पूरे नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण रहा। माैके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगलए पूर्व सदस्य बीएस बिंद्राए जत्थेदार हरपाल सिंह मछौंडा, सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैनेजर जगमीत सिंह माैजूद रहे।

अंबाला छावनी के बाजारों में निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद

अंबाला छावनी के बाजारों में निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद

अंबाला छावनी के बाजारों में निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद

अंबाला छावनी के बाजारों में निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed