फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   My wish is that people keep swinging forever while enjoying by drowning in the sound waves

मेरी इच्छा लोग स्वर लहरियों में डूबकर आनंद लेते हुए सदा झूमते रहें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
My wish is that people keep swinging forever while enjoying by drowning in the sound waves
अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिंदगी बहुत व्यस्त हो गई है। हम सब सुबह से शाम तक अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में लगे रहते हैं। हमारा जीवन सुखमय हो, इसके लिए हम प्रयास भी करते हैं, लेकिन हम भूल जाते हैं कि मन के लिए भी कोई खुराक है। हमें मनोरंजन भी चाहिए। यहां पर स्वर लहरियों में डूबकर आप सब आनंदित हो गए। मैं चाहता हूं कि हिंदुस्तान के शहर-शहर में इस प्रकार के कार्यक्रम होने चाहिए। लोग हंसते रहें, मुस्कुराते रहें, मस्ती में झूमते रहें, यही मेरी इच्छा है। गृहमंत्री रविवार को पुलिस लाइन डीएवी स्कूल के सभागार में आयोजित ‘सुरीला संगम-द बिगनिंग-आपके आ जाने से’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उनके साथ स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पर कलाकारों द्वारा जितनी भी प्रस्तुतियां दी गई हैं, वे काफी उम्दा और उच्च श्रेणी की हैं। संगीत व कला की दृष्टि से जितनी भी प्रस्तुतियां दी गई हैं, वह बहुत ही बेहतरीन हैं।
विज्ञापन

शहर के विधायक असीम गोयल ने भी कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगीत व कला से जुड़े सभी लोगों को यहां से सीखने को मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान 40 से 50 कलाकारों ने संगीत से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां दी। गीतों का सभी ने आनंद उठाया। लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कलाकारों ने ‘तुम पास आए, यूं मुस्कुराए, छुप गये सारे नजारे ओए क्या बात हो गई, आपके आ जाने से-आपके आ जाने से, कागज कलम दवात ला लिख दूं तेरे नाम करूं, हमसफर मेरे हमसफर, तुम मिले प्यार से मुझे जीना गंवारा हुआ, महबूब मेरे महबूब मेरे, सहित अन्य बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर आयोजक अश्विन ग्रोवर, राधिक ग्रोवर, चीफ पैटर्न जगदीप ढांडा, मंडलायुक्त रेनू एस. फुलिया, एसडीएम हितेष कुमार, नगराधीश मुकुंद, सीईओ जिला परिषद जगदीप ढांडा, बंतो कटारिया, जनरल पोस्ट मास्टर रंजू प्रसाद, डीएसपी जोगिन्द्र शर्मा, संजीव गोयल टोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed