{"_id":"694ed56c31a3edb75c0e5cbd","slug":"muskan-won-the-300m-race-and-sneha-won-the-400m-race-ambala-news-c-36-1-amb1001-155348-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 300 मीटर दौड़ मे मुस्कान तो 400 में स्नेहा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 300 मीटर दौड़ मे मुस्कान तो 400 में स्नेहा ने मारी बाजी
Sat, 27 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
शहजादपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता विभागीय अधिकारी विनीत सूद के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे न केवल महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे घर की चहारदीवारी से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर पाती हैं। प्रतियोगिता में 300 मीटर दौड़ में मुस्कान (बनौंदी ग्राम) प्रथम, 400 मीटर दौड़ में स्नेहा (जटवाड़), साइकिल रेस में गुरमीत (खुर्द), 100 मीटर चाल में मंजू (चतान), डिस्कस थ्रो में नीरु (पतरेहड़ी), म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में परमजीत (चतान) प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुपरवाइजर अरविंदर कौर, मनप्रीत कौर तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन