फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Muskan and Sandeep Singh selected for Commonwealth Trials

मुस्कान और संदीप सिंह का कॉमनवेल्थ ट्रायल के लिए हुआ चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Muskan and Sandeep Singh selected for Commonwealth Trials
Muskan and Sandeep Singh selected for Commonwealth Trials - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। सिंगापुर में होने वाली कामनवेल्थ खेलों में भाग लेने से पहले होने वाले ट्रायल के लिए अंबाला के मुस्कान और संदीप का चयन हुआ है, जो कि अब एनआईएस पटियाला में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। उसके बाद सिंगापुर में होने वाले कामनवेल्थ के लिए दोनों खिलाड़ी ट्रायल देंगे।
विज्ञापन

भारोत्तोलन की कोच मधु थापा ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन में राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने बताया कि मुस्कान सिंह ने पटियाला में आयोजित हुई राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें मुस्कान सिंह ने 87 से अधिक किलोग्राम भारवर्ग में कनिष्ठ वर्ग में भाग लेते हुए सबसे अधिक भार उठाया और नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। इसी आधार पर मुस्कान सिंह का चयन ट्रायल के लिए हुआ है। ऐसे ही संदीप सिंह ने उप कनिष्ठ वर्ग में 102 किलो से अधिक भाग वर्ग में भाग लेते हुए सबसे अधिक वजन उठाया और स्वर्ण पदक हासिल किया। इसीलिए संदीप सिंह का भी चयन हुआ ट्रायल के लिए हुआ है। कोच ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रिंस ने भी उप कनिष्ठ के 102 किलो भारवर्ग में खेलते हुए कांस्य पदक हासिल किया है, लेकिन ट्रायल के लिए केवल स्वर्ण पदक विजेताओं का ही मुख्य रूप से चयन होता है। उन्होंने कहा अगर दोनों खिलाड़ियों का पटियाला में होने वाले ट्रायल में चयन हो जाता है तो दोनों ही खिलाड़ी कामनवेल्थ खेलों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed