{"_id":"57829ce44f1c1b4b507fac1f","slug":"murder-of-boy-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता करने गए युवक की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता करने गए युवक की हत्या
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात को रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना में सरसेहड़ी गांव के रहने वाले अजय कुमार की मौत हो गई। लहूलुहान हालत में उसे कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी देते हुए मृतक के पिता जसविंद्र ने बताया कि उसका बेटा घर पर ही था, तभी एक युवक घर पर उसे बुलाने के लिए आया। पिता के अनुसार उसके बाद उसे सूचना मिली कि उसका बेटा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया है और उसे सिविल अस्पताल कैंट लाया गया है। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अजय की एक अन्य आरोपी से पुरानी रंजिश चल रही थी, जो लड़का अजय को घर पर बुलाने आया था। उसने अजय से कहा था कि वे उसके आरोपी लड़के से समझौता करवाकर इस रंजिश को खत्म करवा देगा।
विज्ञापन
अजय उस आरोपी युवक से बातचीत कर रहा था, लेकिन तभी वहां अचानक झगड़ा हो गया और देखते ही देखते आरोपी युवक ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में हथियार का वार अजय के दिल के पास लगा, जिससे काफी खून बहने लगा। उधर, सूचना मिलने पर एसीपी सुरेश कौशिक भी कैंट अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने युवक के शव का जायजा लिया और परिजनों से पूछताछ की। एसीपी सुरेश कौशिक के अनुसार इलाका पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। हत्यारे के खिलाफ केस दर्ज कर जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।