फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Muralidhar DAV Public School students filled Rakhi pictures with beautiful colors

Ambala News: मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने राखी के चित्रों मे भरे मनमोहक रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Muralidhar DAV Public School students filled Rakhi pictures with beautiful colors
मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रक्षा बंधन पर्व मनाया
अंबाला सिटी। मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। राखी पर्व के उपलक्ष्य में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई। कक्षा नर्सरी के छात्रों ने राखी के चित्रों में रंग-बिरंगे मनमोहक रंग भरे। कक्षा पहली व दूसरी के छात्रों ने भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाते हुए राखियां बनाई। बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में और मिठाइयां लेकर विद्यालय में आए। छात्रों ने स्वयं निर्मित राखी प्रतियोगिता, स्वरचित राखी पर कविता, पाठ व राखी आधारित कार्ड बनाने की प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यालय एआरओ व प्रधानाचार्य डॉ. आरआर सूरी ने सभी छात्रों को रक्षाबंधन की बधाई दी। शहर कंच घर ब्रह्मकुमारी आश्रम से ब्रह्मकुमारी बहनों ने प्रिंसिपल को रक्षा सूत्र बांधा और शुभकामनाएं दी। यह सभी प्रतियोगिताएं विद्यालय की कोऑर्डिनेटर पराग, वनिता महाजन, अंशु, प्रभा सैनी, वंदना व अमिता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इन प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से जीविका, हर्षिका, शुभरन, रिद्धिमा, यशिका, सुहानी, हन्या, कक्षा चौथी से विराज, माधव, गीतांजलि, युगनक, कक्षा पांचवीं से आयुषी, हार्दिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed