फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal employees went out for fogging without schedule and without sufficient machines

Ambala News: शेड्यून न पर्याप्त मशीनें पर फॉगिंग के लिए निकले नगर निगम के कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees went out for fogging without schedule and without sufficient machines
अंबाला सिटी। बारिश आने से पहले ही डेंगू मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों पर अंकुश लगाने का काम विभाग शुरू कर देते हैं। मगर नगर निगम है कि तैयारियों के पास भी अन्य विभागों से कदमताल नहीं कर पाता था। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, नगर निगम ने दो महीने पहले ही स्वास्थ्य विभाग से फाॅगिंग के लिए दवा ताे खरीद ली मगर फाॅगिंग नहीं कराई।
विज्ञापन

बुधवार को जब स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम से फोगिंग कराने के लिए पत्र लिखा तब निगम जागा और अचानक से वीरवार शाम को वार्ड सात में फाॅगिंग करानी शुरू कर दी। मगर हैरानी की बात है कि बिना तैयारी के ही इस कार्य को शुरू कर दिया गया है। नगर निगम के पास अपने क्षेत्र के हिसाब से न तो पर्याप्त फाॅगिंग मशीनें हैं और न ही अभी तक फाॅगिंग का शेड्यूल जारी किया गया। इस अव्यवस्था पर विपक्ष के पार्षद आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन


शेड्यूल नहीं बना, वार्ड में मशीनों की भी कमी
शहर के प्रत्येक वार्ड में निगम की ओर से एक-एक मशीन दी गई है। यह मशीन वार्ड के क्षेत्र के हिसाब से कम हैं, क्योंकि वार्डों में हाथ वाली मशीन से फाॅगिंग करने में समय लगता है। ऐसे में सभी वार्ड में सही तरीके से फाॅगिंग नहीं हो पाती। निगम की ओर से बीते वर्ष नई मशीन खरीदी गई थी। इन मशीनों को वार्डों में बढ़ाया नहीं गया है। यही नहीं निगम की ओर से शेड्यूल भी बनाया जाता है। वह भी अभी तक नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में नहीं दिख रही कोई फोगिंग मशीन : मिथुन वर्मा
वार्ड-10 के पार्षद मिथुन वर्मा ने बताया कि शहर में वर्ष में लगातार फाॅगिंग कार्य होता रहना चाहिए, क्योंकि मच्छरों के कारण परेशानी होती है और लोगों को बीमारी का सामना भी करना पड़ता है। अभी तक उनके वार्ड में फाॅगिंग को लेकर कार्य शुरू नहीं हुआ है। निगम की ओर से समय पर शेड्यूल भी नहीं बनाया जाता। वार्डों में मशीनों की संख्या भी बढ़ानी चाहिए। निगम की ओर से एक मशीन के सहारे ही पूरे वार्ड में फोगिंग करने का दावा किया जा रहा है।
निगम शेड्यूल बनाने में करता है देरी, बरसात में बढ़ती है दिक्कत
निगम की ओर से किस वार्ड में कब और कैसे फाॅगिंग की जाएगी इसका शेड्यूल तय किया जाता है। जिससे कि वार्ड के सभी क्षेत्रों को कवर किया जा सके। यह शेड्यूल भी देरी से ही तय किया जाता रहा है। बीते वर्ष भी पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा ने इसको लेकर सवाल खड़े किए थे, क्योंकि बरसाती सीजन सिर पर आ गया था और निगम की ओर से शेड्यूल भी नहीं बनाया गया था। इस बार भी अभी तक शेड्यूल बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने लारवा खोजना भी किया शुरू
स्वास्थ्य विभाग में डेंगू व मलेरिया नियंत्रण के नोडल अधिकारी डॉ़ सुनी हरि ने बताया कि उनके पास फिलहाल 150 लीटर फोगिंग की दवा रखी है। 200 लीटर स्प्रै भी मौजूद है। दो महीने पहले ही नगर निगम ने फोगिंग के लिए दवा ली थी। मगर जब फोगिंग नहीं शुरू कराई तो स्वास्थ्य विभाग नगर निगम प्रशासन को बुधवार को एक पत्र भी लिखा था। जिसमें फोगिंग शुरू करने का निवेदन किया गया था।

वर्जन
कार्यालय में मच्छरों की रोकथाम को लेकर प्रतिदिन शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसके उपरांत संयुक्त आयुक्त के निर्देशानुसार वार्ड-एक से 20 के सभी सफाई दरोगा, कार्यवाहक सफाई दरोगा को अपने-अपने संबंधित वार्डों में फोगिंग कार्य करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
-सुशील कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक, नगर निगम।


वर्जन-------
प्रत्येक वार्ड में फोगिंग को लेकर एक मशीन दी गई है। एक मशीन से ही वार्ड में आसानी से फोगिंग की जा सकती है। फोगिंग कार्य शुरू करवाया गया है।
-सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed