फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal council elections are pending for six years

Ambala News: छह वर्ष से नगर परिषद के चुनाव लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Municipal council elections are pending for six years
अंबाला छावनी में नगर परिषद सदर के अधीन रिहायशी क्षेत्रों में बने घर। संवाद
अंबाला। छह वर्ष बीत जाने के बाद भी नगर परिषद के चुनाव लंबित हैं। बिना जनप्रतिनिधि के लोग परेशान हो रहे हैं। न तो क्षेत्रों में विकास कार्य हो पा रहे हैं और न ही आमजन से जरूरी दस्तावेज सत्यापित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों की दिक्कत लगातार बढ़ती जा रही है। जबकि वर्ष 2018 में नगर निगम से अलग होकर नगर परिषद के 31 वार्डों की फाइनल वार्डबंदी रिपोर्ट भी तैयार कर दी गई थी। बावजूद इसके नगर परिषद के चुनाव नहीं हो पाए। इसके बाद सरकार ने नियमों में बदलाव कर दिए और फिर नगर परिषद में वार्डों की संख्या बढ़ गई यानी की 31 से 32 वार्ड हो गए। एक बार फिर नए सिरे से वार्डबंदी का कार्य आरंभ किया गया। लगातार तीन माह की कड़ी मशक्कत के बाद 32 वार्ड गठित किया गया और फिर जनवरी 2024 में दूसरी वार्डबंदी की फाइनल रिपोर्ट तैयार करके निकाय विभाग के मुख्यालय भेजी गई जोकि अभी भी मुख्यालय में ही लंबित है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद भी लगे कतराने
लगभग छह साल पहले 2018 में नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद नगर परिषद तो बन गया, लेकिन कार्यकाल खत्म होते ही पार्षद पूर्व हो गए यानी की अब वो आधिकारिक तौर पर पार्षद नहीं रह गए थे। मौजूद समय में अंबाला छावनी के प्रत्येक क्षेत्र में आबादी का दायरा बढ़ चुका है, कुछ नए चेहरे भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही कुछ लोग जब पूर्व पार्षदों के पास दस्तावेज सत्यापित करवाने के लिए पहुंचते हैं तो वो उन्हें नहीं पहचानते। इस समस्या के समाधान के लिए उन्हें पहले न्यूज पेपर में विज्ञापन निकलवाना पड़ता है और जब उनके दस्तावेज से जुड़े काम पूरे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अढ़ाई लाख के करीब जनसंख्या
नगर परिषद के में इस बार 31 नहीं बल्कि 32 वार्ड होंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार आंकड़ों के आधार पर वार्ड 32 में परिवार पहचान पत्र के हिसाब से जनसंख्या का आंकड़ा ढाई लाख तक पहुंच चुका है। मतदाताओं की संख्या लगभग एक लाख 75 हजार 321 बताई गई थी। इसमें एससी श्रेणी से संबंधित 67 हजार 581 मतदाता और बीसी श्रेणी से संबंधित 46 हजार 166 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed