फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal Corporation team removes temporary shed from Nahan House

Ambala News: नगर निगम टीम ने नाहन हाउस से अस्थायी शेड हटाए

Fri, 26 Sep 2025 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 26 Sep 2025 04:25 AM IST
सार

अंबाला सिटी के नाहन हाउस क्षेत्र में नगर निगम ने अतिरिक्त निगम आयुक्त दीपक सूरा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान महिलाओं द्वारा विरोध किया गया, लेकिन टीम ने अस्थायी दुकानें व सामान जब्त किया। कार्रवाई से सड़कें और पैदल मार्ग साफ हुए।

विज्ञापन
Municipal Corporation team removes temporary shed from Nahan House
शहर नाहन हाउस से अतिक्रमण हटाते हुए नगर निगम टीम। संवाद

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम टीम ने गुरुवार को नाहन हाउस क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। टीम ने अर्थमूविंग मशीन से बनाई गई अस्थायी दुकानें और शेड भी हटाए। इसके साथ ही सड़क पर खड़ी पाई गई रेहड़ियां, बोर्ड और अन्य सामान जब्त किया गया। यह कार्रवाई नगर निगम के अतिरिक्त निगम आयुक्त दीपक सूरा के नेतृत्व में की गई। इस दौरान कई महिलाओं ने निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन निगम अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी। निगम पुलिस व होमगार्ड जवानों के साथ कार्रवाई के लिए पहुंची।
अतिरिक्त निगम आयुक्त दीपक सूरा ने कहा कि स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी रोजाना सुबह छह से नौ बजे तक सफाई अभियान में हिस्सा लेते हैं। गुरुवार को अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ श्रमदान भी किया।
विज्ञापन

कालका चौक से अग्रसेन चौक तक वेडिंग जोन मुक्त करेंगे : सूरा
अतिरिक्त निगम आयुक्त दीपक सूरा ने बताया कि इस सड़क से 50 से 60 वर्ष पुराने अतिक्रमण को हटाकर सड़कें पूरी तरह खुलवा दी गई हैं। अब न केवल गाड़ियों का आवागमन आसान हुआ है, बल्कि पैदल मार्ग भी साफ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले यहां चंडीगढ़ जैसी मार्केट हुआ करती थी, लेकिन आज इसे डंप मार्केट कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से हर गली में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं, वह अधिकारी अतिक्रमण होने पर तुरंत रिपोर्ट भेजेंगे। टीम की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कालका चौक से अग्रसेन चौक और आर्य चौक से नगर निगम चौक तक क्षेत्र को प्लास्टिक, पोस्टर, होर्डिंग मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर नाहन हाउस से अतिक्रमण हटाते हुए नगर निगम टीम। संवाद

शहर नाहन हाउस से अतिक्रमण हटाते हुए नगर निगम टीम। संवाद

शहर नाहन हाउस से अतिक्रमण हटाते हुए नगर निगम टीम। संवाद

शहर नाहन हाउस से अतिक्रमण हटाते हुए नगर निगम टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed