फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal Corporation removes rails

Ambala News: नगर निगम ने हटवाईं रेहड़ियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removes rails
शहर लक्ष्मी नगर मार्केट से अ​तिक्रमण हटवाती नगर निगम टीम। सोशल मीडिया
अंबाला सिटी। नगर निगम की टीम गुरुवार को सेक्टर-9 रोड पर लक्ष्मी नगर में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। यह कार्रवाई सीएम विंडों की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन

टीम ने सड़क किनारे लगाई गई रेहड़ी व फड़ी और खाने की रेहड़ियों को हटवाया। इसके साथ ही सामान भी जब्त किया। इस दौरान निगम कर्मचारी फ्रूट की फड़ी से क्रेट उठाकर ट्राली में भर रहे थे, तभी फड़ी संचालक ने खुद ही ट्राॅली में क्रेट व फ्रूट डाला शुरू कर दिया। फड़ी संचालक का कहना था कि शहर में 60 प्रतिशत लोग रेहड़ी-फड़ी के जरिए अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, लेकिन उनको हटाया जा रहा है। वहीं, निगम की ओर से भी यहां फड़ी संचालकों को तीन से चार बार खुद ही हटाने के लिए कहा गया, मगर यहां से फ्रूट की फड़ी नहीं हटाई गई। निगम टीम ने पूरा मार्केट में चलाया अभियान : निगम टीम ने लक्ष्मी नगर की मार्केट में कई जगहों से अतिक्रमण हटाकर सामान जब्त किया। यहां फास्ट फूड व खाने की लगी रेहड़ियों को हटवाते हुए बेंच भी जब्त किए गए और लोगों को यहां दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed