फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal Corporation land captured, no bid for 60 acres out of 100

Ambala News: नगर निगम की जमीन पर कब्जा, 100 में से 60 एकड़ की बोली नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation land captured, no bid for 60 acres out of 100
अंबाला सिटी। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले गांवों की जमीन पर कब्जे होने शुरू हो गए हैं। इसकी शिकायत अधिकारियों के पास पहुंची है। अब निगम ने इन कब्जाधारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। इन गांवों में निगम की कुल करीब 100 एकड़ जमीन है। इस बार 60 एकड़ जमीन की बोली ही नहीं हुई। एक स्थान पर तो निगम की जगह पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

शहर नगर निगम के अंतर्गत कई गांव आते हैं। बीते तीन वर्ष पूर्व 12 गांव निगम में शामिल किए गए थे। लोहगढ़ गांव में निगम की जमीन पर कब्जा होने की शिकायत अधिकारियों के पास पहुंची है। निगम अब इन गांवों में अपनी जमीन की निशानदेही करवाएगा और उसके बाद जमीन पर तारबंदी की जाएगी। यही नहीं तारबंदी के बाद निगम की अपनी जमीन पर पापुलर के पेड़ लगाने की भी योजना है, ताकि निगम को आमदनी हो सके।
विज्ञापन

बीते दिनों से निगम शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक्शन मोड में है। बाजार में भी निगम की अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई रोजाना चल रही है। इसके अलावा शहर की अन्य जगहों पर निगम ने अतिक्रमण हटाया है। बाजार में निगम की कार्रवाई दीपावली तक जारी रहेगी। उसके बाद निगम सप्ताह में एक बार अतिक्रमण हटाने को लेकर बाजार में कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गांव किए गए थे शामिल
शहर नगर निगम बनने के बाद लोहगढ़, मानकपुर, डंगहेहरी, डडियाना, देवी नगर, छोटी घेल, बड़ी घेल, कालू माजरा, लहारसा, कांवला, कांवली, निजामपुर गांव शामिल किए गए थे। हैरानी यह है कि कई वर्ष बीतने के बाद भी इन गांवों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। यहां के निवासी निगम में चक्कर काटने पर मजबूर हैं। हालांकि अब इन गांवों में निगम की नई स्ट्रीट लाइट व पोल लगाने की योजना है। अभी इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है।


नगर निगम के अंतर्गत आने वाले गांवों में 100 एकड़ जमीन है। इस बार 60 एकड़ जमीन बोली पर नहीं चढ़ी है। यह बड़ी बात है। उनके पास लोहगढ़ गांव में निगम की करीब चार एकड़ जमीन पर कब्जा होने की शिकायत पहुंची है। इसको लेकर निगम जल्द ही कार्रवाई करेगा। गांवों में निगम की जमीन की निशानदेही करवाई जाएगी और तारबंदी की जाएगी। निगम अपनी जमीन पर पापुलर के पेड़ भी लगाएगा।
-संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम, अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed