फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal Corporation is lagging behind in verifying property tax ID

Ambala News: संपत्ति कर आईडी सत्यापित करने में पिछड़ रहा नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation is lagging behind in verifying property tax ID
अंबाला सिटी। नगर निगम का संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने का कार्य धीमा चल रहा है। अप्रैल माह में जहां 35 फीसदी तक आईडी सत्यापित करने का लक्ष्य रखा गया था, वह जुलाई माह भी आधा निकलने के बाद अभी तक यह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया गया है।
विज्ञापन

शहर में 1 लाख 23 हजार 260 आईडी है। इन आईडी में से ही अभी करीब 24 हजार आईडी ही सत्यापित हो पाई हैं। वहीं, निगम ने हर वार्ड में एक-एक टीम आईडी सत्यापित करने के लिए लगाई है। दरअसल, शहर में ज्यादातर ऐसी आईडी हैं, जिनमें पहले किए गए सर्वे में गलतियां की गई है। जिससे लोगों को आईडी में गलतियां होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इनमें किसी व्यक्ति की आईडी में वर्गगज गलत लिखा है, किसी आईडी में नाम, मोबाइल और पता तक भी गलत है। निगम ने आईडी को सत्यापित करने का कार्य अप्रैल में शुरू किया था।
विज्ञापन

स्व-प्रमाणित करने से संपत्ति कर पर 10 प्रतिशत छूट
संपत्ति धारकों द्वारा https://ulbhryndc.org पोर्टल पर लॉगइन करके अपनी संपत्ति के डाटा का स्वयं सत्यापन यानि सेल्फ सर्टिफिकेशन किया जाना है। जिसके लिए नगर निगम अंबाला द्वारा जून में 20 टीमों का गठन कर वार्डों में डोर टू डोर भेजा गया था। वहीं, संपत्ति के स्वयं सत्यापन के पश्चात संपत्ति धारक की संपत्ति को कोई अन्य व्यक्ति देख नहीं पाएगा और न ही कोई छेड़छाड़ कर पाएगा। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा संपत्ति कर के संबंध में दी जाने वाली छूट का लाभ भी केवल उन्हीं संपत्ति धारकों को मिलेगा। जिन्होंने अपनी संपत्ति का स्वयं सत्यापन किया हुआ है। इसी तरह अगर संपत्ति कर आईडी में डाटा में कोई त्रुटि हो तो रजिस्ट्री व आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों सहित नगर निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र में आकर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन

शहर में संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने का कार्य किया जा रहा है। हर वार्ड में टीम घर-घर जाकर आईडी को सत्यापित कर रही हैं। अभी तक करीब 24 हजार आईडी सत्यापित हो चुकी हैं। शहरवासी खुद भी ऑनलाइन अपनी संपत्ति कर आईडी को सत्यापित कर सकते हैं।

अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed