फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal body employees halted work for three hours.

Ambala News: नगर निकाय कर्मचारियों ने तीन घंटे ठप रखा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal body employees halted work for three hours.
अंबाला सिटी। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर वीरवार को अंबाला सहित प्रदेश में कर्मचारियों ने सुबह 8 से 11 बजे तक काम का बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि यदि सरकार ने उनकी 17 सूत्रीय मांगों को नहीं माना, तो मई में शहरों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। अंबाला सिटी, अंबाला कैंट व अन्य नगर निकायों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संघ के अंबाला प्रधान सेवाराम बोहत ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पॉलिसी बनाकर सभी दैनिक वेतन भोगी और अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करने आदि मांगों की जानकारी दी। वहीं, अग्निशमन विभाग के मृतक कर्मचारियों रणवीर और भवीचंद को पुलिस की तर्ज पर शहीद का दर्जा और परिजनों को 1-1 करोड़ की सहायता देने की मांग उठाई। नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने चेतावनी दी है कि यह केवल शुरुआत है। आगामी दिनों में आंदोलन और तेज होगा। 24-25 अप्रैल को सभी निकायों में हाथों में उल्टी झाड़ू लेकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार 27-28 अप्रैल को कार्यालयों के बाहर 8-8 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed