फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Multipurpose hall to be built in Gurdwara Manji Sahib

Ambala News: गुरुद्वारा मंजी साहिब में बनेगा बहुउद्देशीय हॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose hall to be built in Gurdwara Manji Sahib
अंबाला सिटी। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में जल्द ही बहुउद्देशीय हॉल, जोड़ा घर एवं प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य की शुरुआत वीरवार को लेंटर की कार सेवा से हुई। कार सेवा से पहले हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एचएसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, वरिष्ठ उप प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल, सदस्य टीपी सिंह, हरपाल सिंह कंबोज, बाबा बचन सिंह दिल्ली वाले, बाबा महिंदर सिंह व बाबा विजय सिंह सहित संगत ने गुरु चरणों में अरदास की। इसके बाद कार सेवा शुरू की गई।
विज्ञापन

जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध व सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि संगत के सहयोग से यह कार सेवा दिल्ली वाले बाबा संत बचन सिंह कार सेवा वाले व बाबा महिंदर सिंह कार सेवा पिहोवा वाले कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भवन की दोनों ओर बरामदा, सीढि़यां एवं लिफ्ट बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा संस्था की ओर से गुरुद्वारा साहिबान में शुरु की गई परियोजनाओं को तेजी से पूरा करवाया जा रहा है। इस मौके पर बलजीत सिंह चट्ठा, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर जज सिंह, हैड ग्रंथी सतनाम सिंह, हरगोबिंद सेवा सोसायटी के प्रधान मनजीत सिंह बब्बू, तजिंदर सिंह ओबराय, अमरजीत सिंह बिंद्रा, कपूर सिंह, जगजीत सिंह व रविंदरपाल सिंह (सोनू) सहित शहर व आसपास के गांवों की संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed