फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MP Rattan Lal Kataria more attachment with BJP, praised works of central government 23 hours before death

MP Rattan Lal Kataria: भाजपा से था अधिक लगाव, मौत के 23 घंटे पहले केंद्र सरकार के कार्यों का किया गुणगान

Thu, 18 May 2023 02:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 May 2023 02:43 PM IST
सार

सांसद रतन लाल कटारिया का भाजपा से अधिक लगाव था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह मौत से महज 23 घंटे पहले तक केंद्र सरकार के कार्यों का सोशल मीडिया पर गुणगान कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की बात कही तो वंदे भारत ट्रेन के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
MP Rattan Lal Kataria more attachment with BJP, praised works of central government 23 hours before death
पत्नी के साथ रतन लाल कटारिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद रतन लाल कटारिया की तबियत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। हाल ही में चार मई को उनकी शादी की 40वीं सालगिरह थी। इस दौरान बीमार होने के बाद वह अपनी पत्नी बंटो कटारिया के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा करते हैं। जिसमें बताते हैं कि किस प्रकार से इन 40 वर्षों में तमाम संघर्षों को उन्होंने और उनकी पत्नी से एक साथ पार किया। इस दौरान फोटो में वह काफी बीमार दिखाई देते हैं। हाथों में कैनुला लगी हुई थी और चेहरा काफी मुर्झाया हुआ था। जिसमें उन्होंने लोगों से आशीर्वाद भी मांगा था। 

विज्ञापन


मौत पर पीएम ने जताया शोक
सांसद रतन लाल कटारिया की मौत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम मनोहर लाल, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, गृहमंत्री अनिल विज ने शोक जताया है। सीएम तो उन्हें श्रद्धांजलि देने भी आवास पर पहुंचे। 
विज्ञापन


मौत के 23 घंटे पहले: केंद्र सरकार के कार्यों का किया था गुणगान
सांसद रतन लाल कटारिया का भाजपा से अधिक लगाव था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह मौत से महज 23 घंटे पहले तक केंद्र सरकार के कार्यों का सोशल मीडिया पर गुणगान कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की बात कही तो वंदे भारत ट्रेन के बारे में भी बताया। उन्होंने इस पर लिखा कि यह नया भारत है। इसके साथ ही कांग्रेस की परिवारवाद की राजनीति पर भी चोट की। सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें इसी प्रकार की पोस्ट शेयर करते देखा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए शुरू की थी मुहिम
पिछले दिनों केंद्र सरकार ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए श्रीअन्न योजना शुरू की थी। इसको लेकर सांसद कटारिया को भी काफी उत्साह था। उन्होंने दिल्ली में एक बैठक में भी भाग लिया था जिसमें श्रीअन्न से बने खाद्य पदार्थों का सेवन भी किया था। इसके बाद अंबाला आने के बाद उन्होंने मोेटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए लोगों को एक संदेश भी दिया था। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को भी मोटे अनाज उगाने के लिए प्रेरित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed