फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MP and MLA congratulated Mahi

Ambala News: सांसद और विधायक ने दी माही को शुभकामनाएं

Tue, 20 May 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
MP and MLA congratulated Mahi
गांव तलहेड़ी गुजरान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं कक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। संवाद
मुलाना। सांसद वरुण चौधरी व मुलाना विधायक पूजा सोमवार को टपरियों जट्टान गांव की छात्रा माही के घर पहुंचे। उन्होंने माही को आशीर्वाद दिया। माही ने हरियाणा बोर्ड की दसवीं के परिणाम में 500 अंक में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। सांसद ने कहा कि माही ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर अपने माता पिता और शिक्षकों सहित अपने क्षेत्र का नाम राैशन किया। सांसद ने प्रदेश में सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उल्लेखनीय परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, निरंतरता और पढ़ाई के प्रति समर्पण को दर्शाता है। विधायक ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। संवाद
विज्ञापन

शेरपुर सुलखनी स्कूल की जाह्नवी प्रथम
मुलाना। राजकीय उच्च विद्यालय शेरपुर सुलखनी की छात्रा जाह्नवी 393 अंक प्राप्त कर प्रथम रही। जबकि रुचिका ने 392 अंक पाए। तीसरे स्थान पर गुंजन धीमान रही। इसे 388 अंक मिले। विद्यालय प्रभारी सुशील शर्मा ने छात्रों की इस सफलता पर मिठाई बांटी और सभी को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन


महक ने पाए 93.20 प्रतिशत अंक



साहा। खंड साहा क्षेत्र के गांव तलहेड़ी गुजरान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य सुषमा कुमारी ने बताया कि छात्रा महक ने 93.20 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। संवाद

गांव तलहेड़ी गुजरान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं कक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। संवाद

गांव तलहेड़ी गुजरान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं कक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। संवाद

गांव तलहेड़ी गुजरान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं कक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। संवाद

गांव तलहेड़ी गुजरान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं कक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed