फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mowgli had prepared the blueprint of the liquor factory while meeting with gangster Monu Rana in jail.

Ambala News: जेल में गैंगस्टर मोनू राणा संग मिल मोगली ने तैयार किया था शराब फैक्ट्री का खाका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mowgli had prepared the blueprint of the liquor factory while meeting with gangster Monu Rana in jail.
अंबाला। अवैध शराब की फैक्टरी की रूपरेखा तैयार करने वाला अंकित उर्फ मोगली अंबाला और आसपास के बाद हरियाणा-पंजाब में आपूर्ति करने की प्लानिंग कर चुका था, इसका खाका जेल में मोनू राणा संग मिलकर तैयार किया गया था, लेकिन इससे पहले ही जहरीली शराब से मौतों के बाद उसके अरमानों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में अंकित ने कई खुलासे किए गए हैं, जिसके बाद जहरीली शराब प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अंबाला और आसपास के बाद हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों और पंजाब तक शराब की सप्लाई करने की प्लानिंग पर काम कर रहे थे। बताया गया कि फैक्ट्री लगाने और शराब तैयार करने के लिए शुरुआत में उसने बड़े स्तर पर काम नहीं किया था, लेकिन एक बार यह ट्रायल सफल हो जाता तो वह आगे सप्लाई की मात्रा को बढ़ाकर एक बड़ा नेटवर्क तैयार करने की योजना थी। खास बात यह है कि इसकी पूरी योजना जेल में गैंगस्टर मोनू राणा संग मिलकर तैयार की गई थी। गैंगस्टर की ओर से उसे मदद का भरोसा दिया गया था। यही कारण है कि वह जेल में गैंगस्टर मोनू राणा के संपर्क में पूरी रूपरेखा तैयार कर बाहर आते ही सेटअप लगाने के काम में जुट गया था।
विज्ञापन

विदित हो कि मास्टरमाइंड अंकित उर्फ मोगली को छह दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस टीमें अलग-अलग प्रकार से पूछताछ कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उससे मिली जानकारी के आधार पर अंबाला पुलिस अवैध शराब बिक्री के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मास्टरमाइंड मोगली से पूछताछ के बाद तीन और गिरफ्तार
जहरीली शराब प्रकरण में धरे गए मास्टरमाइंड अंकित उर्फ मोगली से पूछताछ के बाद पुलिस ने करनाल और दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अंकित उर्फ मोगली से पूछताछ के बाद जहरीली शराब मामले में फैक्ट्री संचालन में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इसका खुलासा शुक्रवार को पुलिस पत्रकार वार्ता में कर सकती है।

इस संबंध में एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद करनाल व दिल्ली में कुछ ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जहां से हमें कुछ आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। एक दो दिनों में इस पूरे प्रकरण का पुलिस खुलासा करेगी।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed