{"_id":"699bebc0781d4f2ff30a075e","slug":"moving-car-catches-fire-in-ambala-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अंबाला-जगाधरी हाईवे पर चलती कार में लगी आग, चालक को कार के बोनट से उठता दिखा धुंआ; बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अंबाला-जगाधरी हाईवे पर चलती कार में लगी आग, चालक को कार के बोनट से उठता दिखा धुंआ; बाल-बाल बची जान
Mon, 23 Feb 2026 11:25 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:25 AM IST
सार
बीच सड़क पर कार में लगी आग के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला-जगाधरी हाईवे पर रविवार को चलती कार आग की लपटों से घिर गई। देखते ही देखते आसमान में काले धुआं गुबार छा गया। गनीमत रही कि आग लगते ही चालक ने सूझ-बूझ दिखाई और समय रहते कार से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कार चालक अंबाला से जगाधरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर एक निजी होटल के पास पहुंचा तो उसे बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत गाड़ी को किनारे खड़ा किया और नीचे उतरा। उसके उतरते ही पूरी कार आग की चपेट में आ गई। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम
बीच सड़क पर कार में लगी आग के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी के पहुंचने से पहले कार पूरी तरह से खाक हो गई थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया कि अगर चालक उतरने में थोड़ी देरी करता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क किनारे करवाया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी।