{"_id":"6a2c8649fe22889b9a04ba24","slug":"mother-in-law-father-in-law-and-husband-named-on-charges-of-fraud-and-forgery-ambala-news-c-36-1-amb1002-164711-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धोखाधड़ी, जालसाजी के आरोप में सास-ससुर व पति नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धोखाधड़ी, जालसाजी के आरोप में सास-ससुर व पति नामजद
Sat, 13 Jun 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 13 Jun 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-1 में दो सगी देवरानी-जेठानी के साथ उनके ससुराल पक्ष द्वारा करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, जालसाजी और अमानत में खयानत करने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि कानूनी शिकंजे से अपने बेटों को बचाने के लिए सास-ससुर ने पारिवारिक समझौता किया, लेकिन बाद में एक भी शर्त पूरी नहीं की। पुलिस अधीक्षक के आदेश व एडीआर सेंटर की रिपोर्ट के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस ने ससुर बाल कृष्ण धीर, सास लीना धीर, पति कर्ण धीर व शिवा धीर, राजिंद्र सिंह भुल्लर पर प्राथमिक दर्ज कर ली।
यह कार्रवाई मारपीट की धारा 115, महिला से साथ क्रूरता 85, अमानत में ख्यानत 316(2), अपराधिक धमकी 351(2) व धोखाधड़ी की धारा 318(4) के तहत हुई।
सेक्टर-1 निवासी वाणी धीर ने पुलिस को दी गई संयुक्त तहरीर में बताया कि उसका विवाह 4 फरवरी 2013 को कर्ण धीर के साथ और सुहानी धीर का विवाह इसी दिन दूसरे भाई शिवा धीर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से साथ हुआ था।
विज्ञापन
दोनों का आरोप है कि परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़-चढ़कर दहेज और नकदी दी थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने कम दहेज लाने का ताना देकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। संवाद