फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mother and daughter complained to Minister Vij: Vij said - I am sitting to take action

मां-बेटी ने मंत्री विज से की शिकायत: विज बोले- कार्रवाई के लिए मैं बैठा हूं , मुझे बदमाशों को सीधा करना आता है

Wed, 22 Nov 2023 10:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 10:00 PM IST
सार

बदमाशों से परेशान मां-बेटी को गृहमंत्री विज ने आश्वासन दिया। कहा कि निश्चिंत होकर अपने शहर जाएं। वहीं अमेरिका भेजने के नाम पर पानीपत निवासी व्यक्ति से 42 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एसआईटी को जांच सौंपी है।

विज्ञापन
Mother and daughter complained to Minister Vij: Vij said - I am sitting to take action
अनिल विज। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार आजकल बंद है, मगर इसके बावजूद उनके आवास पर अब प्रतिदिन प्रदेशभर से आ रहे लोगों की कतारें लग रही हैं। बुधवार को भी कई लोगों की समस्याओं को गृह मंत्री ने सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


इस दौरान यमुनानगर से आई मां-बेटी ने बताया कि वह दोनों घर में अकेली रहती हैं और कुछ बदमाश उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं, उन्हें मारने की धमकियां तक देते हैं। उनके द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गृह मंत्री ने मां-बेटी को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि मैं बैठा हूं कार्रवाई के लिए, बदमाशों को सीधा करना मुझे आता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह निश्चिंत होकर अपने शहर जाएं, बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार पानीपत से आए व्यक्ति ने बताया कि उसने अपने बेटे को अमेरिका भेजना था और इसके लिए उसने एक व्यक्ति ने संपर्क किया जोकि स्वयं को एक एयरलाइन कंपनी का एजेंट बता रहा था। उसने आश्वासन दिया था कि वह उनके बेटे को अमेरिका में भिजवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्य के लिए उस व्यक्ति ने अलग-अलग तारीखों में 42 लाख रुपए लिए। मगर इसके बाद न उनका बेटा विदेश गया और न ही उन्हें पैसे वापस मिले। गृह मंत्री ने इस मामले में कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को जांच के निर्देश दिए।

चरखी-दादरी से आए सैनिक ने बताया कि उसकी नई गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। एक युवक ने खुद को बीमा कंपनी का एजेंट बताकर उनकी कार ले ली और इसके बाद उनकी गाड़ी लेकर वह दिल्ली व अन्य स्थानों पर चला गया, जहां गाड़ी का चालान हो गया। इतना ही नहीं गाड़ी के मालिक पर एक मुकद्दमा भी पुलिस ने दर्ज किया। अब उसे पता चला तो उन्होंने युवक के खिलाफ शिकायत दी।


इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गृह मंत्री ने एसपी चरखी-दादरी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा भिवानी से आए व्यक्ति ने उस पर कुछ लोगों द्वारा हमला करने के मामले की जांच कराने, कैथल निवासी महिला ने उसके साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने, करनाल निवासी व्यक्ति ने मारपीट मामले में कार्रवाई करने, रोहतक निवासी व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई नहीं होने एवं अन्य मामले सामने आए। जिन पर गृह मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed