फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Most of the trains in Bihar are full, passengers are getting upset

बिहार की ज्यादातर ट्रेनें फुल, यात्री हो रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Most of the trains in Bihar are full, passengers are getting upset
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : Ambala
अंबाला। महापर्व छठ को लेकर बिहार जाने वाली ज्यादतर ट्रेनें पूरी तरह से भरी चल रही हैं। खासकर जम्मू व पंजाब सहित चंडीगढ़ से आने वाली ट्रेनें। इससे यात्रियों को काफी परेशान हो रही है। सरहिंद से सहरसा, जम्मूतवी से कटिहार, चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ और जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में यात्री खड़े होकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। प्लेटफार्म पर प्रवेश करने वाले यात्रियों का सामान लगेज स्केनर की मदद से जांचा जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए भी स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इसके अलावा शरारती तत्वों व भीड़ पर नियंत्रण के लिए स्टेशन पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को विशेष हिदायत
यात्रियों की सहायता के लिए वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो टिकट जांच के साथ यात्रियों का मार्गदर्शन भी कर रहे हैं। बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनो की जानकारी देने के लिए संबंधित कर्मचारियों को विशेष हिदायत दी गई है ताकि सभी यात्री बिना किसी परेशानी के अपना सफर पूरा कर सकें और गंतव्य तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरी मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed