{"_id":"673f9b57ad0b4822790be554","slug":"mosquito-bites-may-turn-fatal-ambala-news-c-36-1-amb1002-133128-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कहीं जानलेवा ना बन जाए मच्छर का डंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कहीं जानलेवा ना बन जाए मच्छर का डंक
विज्ञापन
पूर्ण सिंह
बराड़ा। मौसम बदलाव और मच्छरों के कारण डेंगु, टाईफाइड और वायरल बुखार ने क्षेत्र में अपने पांव पसार लिए हैं। सरकारी अस्पताल या प्राइवेट क्लीनिक सभी में बुखार के मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं।
मच्छरों के कारण फैल रहे डेंगू ने भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि डेंगू को लेकर हरियाणा विधानसभा में भी मुद्दा छाया रहा लेकिन फिर भी अभी तक प्रशासन की तरफ से फॉगिंग के पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं। जिसे लेकर गांवों में काफी रोष है।
बराड़ा शहरी क्षेत्र में कुछ मशीनें लगाकर फॉगिंग कराई जा रही है लेकिन शहरी क्षेत्र काफी विस्तृत होने के कारण यह कुछ मशीनें पर्याप्त नहीं हैं। वहीं, गांवों में अभी तक फॉगिंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बराड़ा निवासी समाजसेवी रीटा, सीमा, गुलशन ने कहा कि शहरी क्षेत्र में उनके इलाके में अभी तक फॉगिंग नहीं कराई गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सफाई कराई जाए। मच्छरों की इतनी भरमार है कि इनसे बचना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन
कर चुके हैं मांग
बराड़ा खंड सरपंच यूनियन के प्रधान रोहताश राणा थंबड़ ने कहा कि गांवों में मच्छरों की काफी भरमार है, जिसके कारण लोग बीमार हो रहे हैं। वह इसके संबंध में प्रशासन से पहले भी मांग कर चुके हैं। उनकी प्रशासन से फिर अपील है कि प्रत्येक गांव में मच्छरों से बचने के लिए फॉगिंग कराई जाए और दवाइयों का छिड़काव कराया जाए।
फोटो- 16
रोजाना आ रहे मरीज : डॉ. कुलदीप सिंह
स्थानीय चिकित्सक डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि बुखार से पीडि़त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनके पास रोजाना डेंगू से पीडि़त दो से तीन मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा टाइफाइड और वायरल के मरीज भी उनके पास इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचने के लिए फोगिंग कराए जाए और जनस्वास्थ्य विभाग पीने के पानी की जांच करे। इसके अलावा जहां सीवरेज के साथ पेयजल पाइपलाइन जा रही है, वहां भी चेक कराए कि कहीं गंदा पानी पेयजल पाइपलाइन में नहीं जा रहा।
बराड़ा सीएचसी के एसएमओ डॉ. तरुण प्रसाद और एएसएमओ डॉ. बीरबल सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में बुखार के मरीज रोजाना आ रहे हैं और सभी का पर्याप्त इलाज किया जा रहा है। अभी तक टेस्टों में किसी का डेंगू पॉजीटिव नहीं आया है। हालांकि वायरल और टाइफाइड से पीड़ित मरीज जरूर आ रहे हैं।
डॉ. बीरबल ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए पानी उबालकर पीयें, अपने तन को पूरा ढकने वाले कपड़े पहनें। बच्चों को खासकर मच्छरों से बचाकर रखें। अपने खान-पान का जरूर ध्यान रखें। वहीं, डॉ. अमित कुमार ने कहा कि मरीजों को आयुर्वेदिक दवाइयां देकर उनका उपचार किया जा रहा है।
वर्जन
शहरी क्षेत्र में फॉगिंग कराई जा रही है। कुछ वर्ष पहले सभी ग्राम पंचायतों को फोगिंग की मशीनें दी गई थी और सभी क्षेत्रों में फोगिंग कराया जाना जरूरी हैै। वह जांच कराएंगे कि कहां फॉगिंग मशीन नहीं है और उसके लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
अश्वनी मलिक, एसडीएम बराड़ा