फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   More than two-thirds of ADO posts are vacant across the state, workload increased

Ambala News: प्रदेशभर में एडीओ के दो-तिहाई से ज्यादा पद खाली, बढ़ा काम का बोझ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
More than two-thirds of ADO posts are vacant across the state, workload increased
अंबाला सिटी। कृषि प्रधान प्रदेश हरियाणा में कृषि विकास अधिकारियों (एडीओ) की कमर काम के बोझ तले झुक रही है। एक-एक एडीओ को कई-कई ब्लॉक संभालने पड़ रहे हैं। नतीजा यह है कि एडीओ कृषि की आधुनिक तकनीक को धरातल पर किसानों के खेतों में उतने कारगर तरीके से नहीं उतार पा रहे, जितनी अपेक्षा है। सोमवार को कृषि विकास अधिकारी संगठन अंबाला की बैठक में जिला कार्यकारिणी की तरफ से जुड़े अध्यक्ष डॉ. सुशील गोयत ने बताया कि हरियाणा में कृषि विकास अधिकारियों के कुल 1197 पद स्वीकृत हैं। इतने पदों पर एडीओ भी नियुक्त होने चाहिए, हालांकि प्रदेशभर में केवल 270 एडीओ ही इस समय ब्लॉकों में तैनात हैं। एडीओ के बाकी पद प्रदेश में खाली पड़े हैं। प्रदेश में एडीओ के लगभग दो-तिहाई पद खाली होने का नतीजा यह है कि एक-एक एडीओ को कई-कई ब्लॉकों का काम संभालना पड़ रहा है।
विज्ञापन




अंबाला में एडीओ के सभी पद खाली

प्रदेश के कृषि प्रधान जिलों में में शामिल अंबाला जिले में एडीओ के लगभग सभी पद खाली हैं। अंबाला प्रथम, अंबाला द्वितीय, शहजादपुर ब्लॉक में एक भी एडीओ की तैनाती नहीं है। साहा, बराड़ा और नारायणगढ़ ब्लॉक में केवल एक-एक एडीओ तैनात हैं। जबकि काम के बोझ को देखते हुए एक ब्लॉक में 5 से 7 तक एडीओ की जरूरत है। जिले का हाल ये है कि कुल 57 पदों में से केवल 8 पद भरे हुए हैं बाकि 49 पद खाली है
विज्ञापन




कृषि मंत्रियों से मुलाकात का नहीं निकाला नतीजा

हरियाणा एग्रीकल्चर ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पिछले 8 साल में 20 बार कृषि मंत्रियों से मुलाकात कर चुका है। इन मुलाकातों में संगठन की केवल एक मांग प्रमुख रही, जिसमें एडीओ के खाली पद भरने के लिए कहा गया। कृषि मंत्रियों से 20 बार की मुलाकातों का भी कोई नतीजा नहीं निकाला और प्रदेश में एडीओ के खाली पड़े पदों को नहीं भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






नई भर्तियां न होने से काम हो रहा बाधित : डॉ. गोयत



हरियाणा एग्रीकल्चर ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गोयत का कहना है कि एडीओ के 1197 में से केवल 270 पद भरे हुए हैं। एडीओ के 800 से ज्यादा पद खाली होने के कारण एडीओ पर काम का बोझ बढ़ गया है। सरकार से कई बार खाली पद भरने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक पद नहीं भरे गए हैं। इससे प्रदेश में कृषि के विकास और नई तकनीकों तथा सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही स्कीमों को किसानों तक तुरंत पहुंचने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed