फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   More than one lakh children will be tested for diarrhea

Ambala News: एक लाख से अधिक बच्चों में जांचेंगे डायरिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh children will be tested for diarrhea
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग डायरिया मुक्त अभियान चलाने जा रहा है। 15 जून से शुरू होने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित आंगनबाड़ी वर्कर्स और आशाएं भी घर- घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों की जांच करेंगी।
विज्ञापन

इस अभियान में करीब एक लाख 38 हजार बच्चों को जांचने का लक्ष्य रखा है। अगर किसी बच्चे में डायरिया के लक्षण मिलते हैं तो उसे ओआरएस और जिंक की गोलियां दी जाएंगी। इसके अलावा जिन बच्चों में डायरिया के गंभीर लक्षण हैं उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग को मिलेंगे तीन लाख ओआरएस पैकेट

अभियान के तहत बच्चों को ओआरएस के पैकेट दिए जाएंगे। इसमें सामान्य उल्टी दस्त पर एक पैकेट, मध्यम स्तर है तो दो और गंभीर डायरिया वाले बच्चों को तीन पैकेट ओआरएस के दिए जाएंगे। लक्ष्य को देखें तो विभाग को करीब तीन लाख ओआरएस के पैकेट मंगवाने होंगे। इसके साथ ही आशाएं और आंगनबाड़ी वर्कर्स 10 घरों को ओआरएस का घोल बनाने की विधि भी बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी पीने में बरतें सावधानी



चिकित्सकों की सलाह है कि अगर पानी में किसी भी तरह की गंद है तो उसे उबाल कर ही अपने बच्चों को पिलाएं। इसके साथ ही बाजार में खुले में मिलने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से भी परहेज करना चाहिए। दस्त लगने पर ग्लूकोज के स्थान पर ओआरएस के घोल का सेवन करना चाहिए।

वर्जन



विभाग के पास अभियान के लिए 85 हजार रुपये का बजट भी आ गया है। इसके तहत कार्य किया जा रहा है। सभी क्षेत्रों के सीएचओ और एएनएम को भी निर्देश दिए हैं।

-डॉ. जशनप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी टीकाकरण, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed