फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   More than half the students absent

आधे से ज्यादा परीक्षार्थी अनुपस्थित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
More than half the students absent
अंबाला। रविवार को हरियाणा सिविल सेवा एवं अलाइड की लिखित परीक्षा हुई। हैरानी की बात यह रही कि कुल परीक्षार्थियों में से 40 प्रतिशत परीक्षार्थी भी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। अधिकतर केंद्र खाली दिखाई दिए। दो चरणों में हुई परीक्षा में भाग लेने के लिए 12 हजार 936 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए प्रशासन की ओर से कुल 45 केंद्र बनाए गए थे। सुबह के सत्र में केवल तीन हजार 555 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे चरण में तीन हजार 511 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की पूरी जांच की गई। पहले उनके दस्तावेज जांचे गए। परीक्षार्थियों के हाथ से कड़े इत्यादि उतरवाए गए। वहीं, परीक्षा केंद्र में फोटो इत्यादि खींचने के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी की गई, ताकि कोई हेराफेरी न हो। यह परीक्षा सुबह के समय 10 बजे से 12 बजे तक और शाम को तीन बजे से पांच बजे तक आयोजित की गई। सुरक्षा को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर पुलिस तैनात थी। परीक्षा केंद्र के करीब 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाने के आदेश प्रशासन ने पहले ही जारी कर दिए थे।
विज्ञापन

उपायुक्त व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
परीक्षा के दृष्टिगत उपायुक्त विक्रम सिंह व पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने रविवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी के कंट्रोल रूम, जैमरों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ वहां तैनात ड्यूटी स्टाफ से परीक्षा संबंधी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed