फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   More than 60 deaths occurred in the settlement camp.

Ambala News: समाधान शिविर में 60 से ज्यादा हुए इंतकाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
More than 60 deaths occurred in the settlement camp.
अंबाला। छावनी स्थित तहसील परिसर में शनिवार को विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लंबित पड़े राजस्व मामलों का मौके पर ही निपटारा कर जनता को राहत देना था। दिनभर चले इस शिविर में 60 से अधिक इंतकाल किए गए। वहीं कुछ आवेदकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। जिसमें कुछ लोगों के पास जमीन की मूल रजिस्ट्री उपलब्ध नहीं थी, तो कुछ मामलों में जमीन की निशानदेही की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। इसके अलावा ऐसे मामले सामने आए जहां वर्तमान खरीदार ने रजिस्ट्री तो करा ली थी, लेकिन पिछले मालिक ने अपने नाम का इंतकाल दर्ज नहीं कराया था। वहीं नायब तहसीलदार आशीष ने बताया कि शिविर में 60 से ज्यादा इंतकाल किए गए, जिन लोगों के दस्तावेज अधूरे थे, उन्हें कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए ताकि अगली बार उनका काम प्राथमिकता पर किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed