फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   More than 20 special trains ran for Chhath festival

Ambala News: छठ पर्व पर चली 20 से अधिक विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
More than 20 special trains ran for Chhath festival
अंबाला छावनी के प्लेटफार्म तीन पर आई स्पेशल ट्रेन में चढ़ने की को​शिश करते यात्री। संवाद
अंबाला। छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने दर्जनभर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। कुछ ट्रेनों का संचालन एक नवंबर को तो कुछ का दो नवंबर को हो गया है।
विज्ञापन

इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली है। वहीं ट्रेनों की जानकारी देने के लिए रेलवे लगातार उद्घोषणा प्रणाली का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे कि यात्री भीड़भाड़ वाली ट्रेनों की जगह इन स्पेशल ट्रेनों में बिना किसी परेशानी के सफर करें।
विज्ञापन

रेलवे ने इन ट्रेनों का संचालन उन रेल मार्गाें पर किया है,जहां यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। इसमें मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सहरसा, दरभंगा जैसे रेलवे स्टेशन शामिल हैं। रेलवे से प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व में लगभग 25 के करीब ट्रेनें रेलवे द्वारा इन व्यस्त मार्गों पर चलाई जा रही हैं लेकिन दर्जनभर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से इनकी संख्या 40 के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर चल रही विशेष ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04624 का संचालन कटरा-वाराणसी के बीच किया जा रहा है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04530 बठिंडा-वाराणसी, 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर, 04678 फिरोजपुर-पटना, 04212 चंडीगढ़-वाराणसी, 04554 अंबाला-सहारनपुर, 05006 अमृतसर-गोरखपुर, 05050 अमृतसर-कानपुर, 05566 सरहिंद-सहरसा, 04646 जम्मूतवी-बरौनी, 05735 अमृतसर-कटिहार, 03310 जम्मूतवी-धनबाद, 04526 सरहिंद-सहरसा, 04680 कटरा-कामाख्या, 04662 अमृतसर-सहरसा, 06098 अंबाला-चेन्नई, 04528 सरहिंद-सहरसा, 04534 सरहिंद-सहरसा, 04508 चंडीगढ़-कटिहार और ट्रेन नंबर 04694 लुधियाना-जयनगर के बीच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed