फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Monsoon is near, road work is far away

Ambala News: मानसून नजदीक, सड़कों का काम दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Monsoon is near, road work is far away
शहर ​स्थित शहीद उधम सिंह चौक से सेक्टर-नौ की तरफ जाने वाली सड़क टूटी पड़ी। संवाद
अंबाला सिटी। नगर निगम ने शहर की टूटी सड़कों की सुध नहीं ली है। कोई सड़क टूटी है तो किसी में पूरे गड्ढे हैं। शहर में बनने वाली कई सड़कों की निविदा हो चुकी है। अब सीएम से शिलान्यास कराने को नगर निगम प्रशासन इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

यह हालात तब हैं जब मानसून नजदीक है। खास तौर पर कई जगह इंटरलॉकिंग से बनी सड़क धंस गई हैं। निगम की ओर से 12 सड़क और एक नाले को बनाने के लिए निविदा की जा चुकी है। अब इन कार्यों को शुरू किया जाना है।
विज्ञापन


24 करोड़ से बनेंगी ये 12 सड़कें

-वार्ड-19 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से माता रानी चौक तक, वार्ड-15 में वाइन शॉप से इंको चौक तक, वार्ड-14 में जसपाल नर्सिंग होम से मॉडल टाउन गेट तक, वार्ड-4 में कृष्णा ज्वेलर से गुरु कृपा दुकान तक, एक नाला भी बनेगा, नेक्सा शोरूम के सामने से जड़ौत रोड तक। यह कार्य सभी कार्य करीब आठ करोड़ से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वार्ड-9 में पुरानी घासमंडी से एसए जैन स्कूल तक, वार्ड-10 में हनुमान मंदिर से आर्य समाज मंदिर तक, अग्रसेन चौक, शुक्लकुंड और हनुमान मंदिर तक करीब 8.5 करोड़ से कार्य होंगे।

- नई सब्जी मंडी से श्मशान घाट कमल विहार तक, वार्ड-16 में शहीद उधम सिंह चौक से सेक्टर-8 व 9 की डिवाइडिंग रोड, वार्ड-18 में सामुदायिक भवन नसीरपुर से सौंडा गांव तक, राजीव गांधी खेल स्टेडियम से पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक तक, मानव चौक से पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक तक कुल 8.15 करोड़ से कार्य होंगे। यह सभी कार्य कार्य करीब 24.20 करोड़ से होंगे। इन कार्य को लेकर निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

नई अनाज मंडी की टूटी सड़क
शहर के वार्डों में कई सड़कों की हालत काफी खराब है। शहर के रेलवे स्टेशन के सामने सड़क में काफी गड्ढे हैं। इसी तरह पुरानी घासमंडी की तरफ भी सड़क टूटी है। इस सड़क से भारी वाहन निकलने से सड़क जल्दी टूटती है। इसी तरह सेक्टरों में भी सड़कों की हालत दयनीय है। सेक्टर-10 शहीद उधम सिंह चौक से सेक्टर-9 की तरफ से नई अनाज मंडी को आने वाली सड़क टूटी पड़ी है।


बाढ़ आने से खस्ता हो गई थी सड़कें

दरअसल, बीते दो वर्षों में ज्यादा बारिश होने से कई सड़कों की हालत खस्ता हो गई। सेक्टरों में भी बीते वर्षों में बरसाती पानी कई दिनों तक जमा होने से सड़कें टूट गई थीं और इसमें गहरे गड्ढे हो गए। इसी तरह सेक्टर-9 की सड़क टूट गई। यही नहीं कॉलोनियों में भी कई सड़कों को नुकसान हुआ। अब इन टूटी सड़कों पर गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। रात के अंधेरे में तो गड्ढे नहीं दिखते। कई सड़कें ऐसी है, जहां पर सड़क से बजरी निकली पड़ी है और वहां दोपहिया वाहन से लोग गिर जाते हैं।

वर्जन

शहर में कई सड़क बनाई जानी हैं। इन सड़क को बनाए जाने के लिए निविदा हो चुकी है। मानसून से पहले इन सड़कों का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

सौरभ गोयल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed