फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Monsoon is near, arrangements are far away

Ambala News: मानसून नजदीक, इंतजाम दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Monsoon is near, arrangements are far away
अंबाला। मानसून नजदीक है और इससे निपटने के इंतजाम अभी दूर हैं। जोरदार बारिश कभी भी शुरू हो सकती है। इसका अंदाजा रोजाना बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

मानसून से पहले छावनी के मुख्य नालों को साफ करने का काम जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन इस दौरान छोटे नालों को नजरअंदाज कर दिया गया है। यही नाले बारिश के दौरान जलभराव का कारण बनेंगे।
विज्ञापन

ऐसे में पानी निकासी के लिए नगर परिषद और अंबाला प्रशासन को पंप सेट का सहारा लेना पड़ेगा। ऐसे हालात पिछली बारिश और बाढ़ के दौरान देखने को मिले थे, जहां अंबाला छावनी के अधिकतर निचले क्षेत्र जलमग्न हो गए थे और यहां कई-कई दिनों तक जलभराव रहा था और फिर पंप सेट की मदद से पानी की निकासी का प्रबंध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फिर ऐसे ही हालात अंबाला छावनी के अधिकतर क्षेत्रों में नजर आ रहे हैं, क्योंकि छोटी नालियों और नालों की सफाई अभी भी अधूरी है। दूसरी तरफ गंदे पानी की निकासी के लिए जहां भूमिगत पाइप लाइन बिछाई गई थी, उन्हें भी साफ हुए एक से डेढ़ साल का समय बीत गया है। ऐसे में जलभराव स्थानीय लोगों के लिए एक बढ़ी परेशानी बन जाएगा।
कई क्षेत्रों में हालात अब भी बद्दतर
छावनी के कई क्षेत्रों में अभी भी सफाई व्यवस्था के बद्दतर हालात हैं। अभी भी कुछ नाले गंदगी से अटे हैं, जिन्हें सफाई की जरूरत है। छावनी बस अड्डे के बाहर नाले के भी ऐसे ही हालात हैं जोकि कई जगह से बंद है और इस पर लोगों ने अतिक्रमण किया है। ऐसी ही परेशानी नन्हेड़ा और रामनगर में भी हैं, क्योंकि स्थानीय लोगों ने नाले को ही डंपिंग जोन बना दिया है और घरों और गलियों से निकले कूड़े को इसमें फेंका जा रहा है। इन हालातों पर भी नगर परिषद अधिकारी मौन धारण किए हैं।
राय मार्केट में कच्चा नाला
छावनी की सबसे बड़े बाजार राय मार्केट के हालात खराब हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकानों के बीच बह रहे नाले को पक्का करने और इसमें पाइप डालने के लिए नगर परिषद ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब हालात ऐसे हैं कि यसह गंदगी के कारण नाली में बदल गया है। अगर बारिश आई तो इंदिरा पार्क और राय मार्केट में बाढ़ के हालात होंगे।
कैंटोनमेंट बोर्ड की ये है तैयारी
कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला ने अपने स्तर पर पहले ही बारिश से निपटने के प्रबंध पूरे कर लिए हैं। छोटे नालियों सहित बड़े नालों की सफाई करा दी। बोर्ड की झीलों में पानी का स्तर कम है। कुछ जगह पर जमीन में गहरे बोर किए हैं, जिससे कि पानी जमीन में चला जाए। बोर्ड ने सकिंग मशीन भी खरीद ली है। जबकि दूसरी तरफ नगर परिषद के साथ मिलने वाले नालों को साफ करने के लिए बोर्ड की तरफ से पत्राचार भी शुरू कर दिया है, जिससे कि संयुक्त टीम बनाकर इस समस्या का भी समय रहते समाधान किया जा सके।
वर्जन
ऐसा नहीं है कि प्रमुख नालों की तरफ ही ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य सफाई निरीक्षक को छोटे नाले और नालियों को भी साफ करने के निर्देश दिए हैं। इससे बारिश के पानी की निकासी ठीक से होगी। राय मार्केट में कच्चे नाले की समस्या के लिए इंजीनियरिंग विभाग के अभियंता से बात की जाएगी। अगर फिर भी किसी हिस्से में कोई दिक्कत है तो लोग उन्हें आकर मिल सकते हैं।

जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नप, सदर।
वर्जन
बारिश के दौरान जलभराव न हो, इसका व्यापक प्रबंध किया गया है। कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के सभी नाले और नालियों को साफ करा दिया गया है, जिससे कि कहीं पानी अवरूद्ध न हो। बारिश के दौरान टीम भी 24 घंटे कार्य करेगी।
रोहित आनंद, मुख्य अधिशासी अधिकारी, कैंटोनमेंट बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed