{"_id":"636e97804bcf7921f76e6785","slug":"money-was-extorted-by-threatening-to-make-a-student-s-porn-video-viral-ambala-news-knl127201842","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देेकर रुपये ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र का अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देेकर रुपये ऐंठे
विज्ञापन
अंबाला। सिविल इंजीनियर के छात्र के साथ दो युवकों द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने, मारपीट करने व डरा धमकाकर रुपये लेने का मामला सामने आया है। यह घटना 25 दिन पहले की है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत के बाद थाना सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायत में नीरज हालू ने बताया कि उसने बहुउद्देशीय तकनीकी संस्थान अंबाला की सिविल इंजीनियर की सेकेंड वर्ष में दाखिला लिया हुआ है। वह प्रतिदिन पिहोवा कुरुक्षेत्र से अंबाला आता है। करीब 25 दिन पहले दोपहर को एक बजे जब वह बाथरूम के लिए गया तो वहां दो लड़के मौजूद थे। उन्होंने उसके कपड़े निकलवाकर उसकी मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद डरा धमका कर कॉलेज में वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए छह हजार रुपये लेकर मारपीट की। दीपावली से पहले मारपीट करते हुए उसकी वीडियो वायरल करेंगे नहीं तो रुपये दे दे। इसके बाद उसने डर के कारण दोबारा से पांच हजार रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद एक लड़का मुंह पर कपड़ा लपेट कर बस स्टैंड शहर में मिला। वह बोला कि कल कॉलेज के बाथरूम में आना नहीं तो तेरी वीडियो वायरल कर दी जाएगी।
डर की वजह से जितनी भी दफा बाथरूम गया उन लड़कों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर मारपीट करते चार हजार 500 रुपये ले लिए। इसके बाद 31 अक्तूबर को दोबारा बाथरूम मे बुलाकर कनपटी पर पिस्तौल रखकर पांच हजार रुपये लिए। धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे गोली से मार देंगे। इस पर उसने उपरोक्त रुपये कॉलेज के बाहर एसबीआई के एटीएम से निकाल कर दिए। उसके बाद वह डर के कारण आज तक कॉलेज नहीं गया। परिवार वालों द्वारा पूछताछ के बाद उसने कॉलेज नहीं जाने का कारण बताया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।