फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Momentum Fails to Pick Up; Farmers Forced to Wait for Payments

Ambala News: उठान नहीं पकड़ी रफ्तार, किसानों को भुगतान के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Momentum Fails to Pick Up; Farmers Forced to Wait for Payments
मंडी में लगे गेहूं के ढेर। संवाद - फोटो : samvad
पानीपत। गेहूं की फसल कटाई अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। लेकिन, मंडियों के हालत अभी भी बदतर हैं। गेहूं का उठान न होने के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी जिले की मंडियों में उठान को गति नहीं मिली। अभी तक खरीद का मात्र 27 फीसदी ही उठान हुआ। जिससे मंडियों में गेहूं के कट्टों के ढेर लगे हुए हैं। उधर, अभी तक किसानों को भुगतान के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को पानीपत की सभी 10 मंडियों में गेहूं की आवक हुई। अब तक मंडियों में कुल 3,02,645 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से एजेंसियों द्वारा 2,28,495 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। बाकी खरीद की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन अभी तक उठान की स्थिति ठीक नहीं हैं। गोदामों में गेहूं को रखने में हो रही देरी के कारण उठान नहीं हो पा रहा है। रविवार शाम तक जिले की मंडियों में से कुल 61,453 मीट्रिक टन का उठान हुआ है।
विज्ञापन

उधर, किसानों के गेहूं का उठान न होने के के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को मंडियों में अपना गेहूं फैलाने की जगह नहीं मिल रही। वहीं, रास्ता न मिलने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली भी फंसी रही हैं। दूसरी ओर अभी तक भुगतान की प्रक्रिया भी धीमी चल रही है। किसानों को अब तक उनके गेहूं की खरीद के बदले करीब 137 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। पानीपत मंडी सचिव आशा रानी ने बताया कि मंडी से गेहूं के उठान के लिए एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। एक दो दिन में उठान की स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed