फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mohit becomes Mr. Haryana in Yamunanagar

Ambala News: यमुनानगर में मिस्टर हरियाणा बने मोहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
Mohit becomes Mr. Haryana in Yamunanagar
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। अभी जिंदगी के कई खास मुकाम बाकी हैं, सफल होने के लिए कई इम्तिहान बाकी हैं। इस तरह उदास बैठे रहने का समय नहीं ये, उठो, चलो तब तक जब तक जिस्म में जान बाकी है...।
यह पंक्तियां अंबाला छावनी के शांति नगर निवासी 28 वर्षीय मोहित यादव पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। दिनरात मेहनत के बल पर मोहित ने इस कद्र अपनी मस्कुलर बॉडी बनाई है कि हर कोई उसका कायल है। 25 फरवरी 2024 से 10 मार्च तक मोहित ने यमुनानगर, कैथल व पंजाब के मलेरकोटला में आयोजित चार बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और एक में मिस्टर हरियाणा ओवरऑल झटका।
विज्ञापन

एक में अपने वेट में गोल्ड मैडल। इसके अलावा दो प्रतियोगिता में तीसरा स्थान झटका। मोहित यादव ने बताया कि उसने 8 साल पहले अपने बड़े भाई रोहित को देखकर जिम शुरू की थी। मस्कुलर बॉडी का जुनून इस कद्र चढ़ा कि इसे ही अपना शौक और रोजगार बना लिया। अभी तक वह 14 खिताब हासिल कर चुका है। उसके पिता रमेश यादव दवाई का काम करते हैं और माता सुमन गृहिणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित ने बताया कि रोजाना जिम में 6 से 7 घंटे तक वर्कआउट कर पसीना बहाता है। जिम से पहले वर्कआउट करते समय डाइट डबल हो जाती है। जैसे ही प्रतियोगिता पास आती है तो खाना छोड़कर मसल पर काम किया जाता है।
अब शेरू क्लासिक और नॉर्थ इंडिया की तैयारी

मोहित यादव ने बताया कि 2024 में वह तीन माह की तैयारी के बाद उतरा था। 25 फरवरी 2024 को कैथल में आईबीबीएफ यानी ओपन मिस्टर कैथल में ओपन बॉडी बिल्डिंग में तीसरा स्थान हासिल किया। दो मार्च 2024 को पंजाब के मलेरकोटला में मिस्टर इंडिया ओपन वेट कैटागिरी में तीसरा स्थान। 9 मार्च 2024 में आईबीबीएफ की ओर से आयोजित ओपन मिस्टर यमुनानगर में अपने वेट 75-80 में गोल्ड मैडल हासिल किया। 10 मार्च को यमुनानगर के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन बनकर मिस्टर हरियाणा का खिताब हासिल किया। मोहित ने बताया कि 7, 8, 9 जून को दिल्ली में आयोजित शेरू क्लासिक में भी भाग लेंगे। उससे पहले 7 अप्रैल को हिमाचल में आयोजित होने वाले नॉर्थ इंडिया में भी भाग लेंगे।
2017 में पहली बार मिस्टर अंबाला से शुरू हुआ सफर

मोहित यादव ने बताया कि पहली बार 2017 में मिस्टर अंबाला, 2019 में मिस्टर पंजाब, 2019 में मिस्टर हरियाणा में चौथा स्थान व 2021 में मिस्टर अंबाला ओवरऑल, 2022 में दिल्ली में आयोजित नरेश सूर्य क्लासिक लाइनअप में 46 प्रतिभागियों में टॉप पांच में जगह बनाई थी। 2022 में फरीदाबाद में हुई गुरु क्लासिक में 75 से 80 किलोग्राम भार में गोल्ड, 2023 में मिस्टर यूपी जोकि नोएडा में आयोजित हुई थी उसमें ओवरऑल का खिताब जीता। 2023 को कुरुक्षेत्र में आयोजित मिस्टर हरियाणा ओवरऑल रहा। 2023 में हिमाचल में आयोजित मिस्टर नॉर्थ इंडिया में अपने वेट में गोल्ड मैडल झटका था। 2023 में यमुनानगर में आईबीबीएफ की तरफ आयोजित चैंपियनशिप में 75-80 किलोग्राम भार में गोल्ड मैडल हासिल किया।

खुद के जिम में नशे से दूर रहने का पढ़ा रहे पाठ

मोहित ने बताया कि पहले तो चार साल तक वह शौक में जिम करता था, लेकिन अब उसे ही रोजगार भी बना लिया है। बताया कि वह युवाओं को नशे से दूर रहने का पाठ पढ़ाता है। इसके अलावा समय-समय पर पार्क आदि में जाकर भी युवाओं को जिम में जाने के लिए प्रेरित करते हैं ताकि वह नशे से दूर रहे और अपने शरीर पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed