फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mohit Arya again filed bail plea in SA Jain School case

Ambala News: एस ए जैन स्कूल मामले में मोहित आर्य ने फिर लगाई जमानत याचिका

Mon, 14 Jul 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 14 Jul 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Mohit Arya again filed bail plea in SA Jain School case
अंबाला सिटी। एसए जैन स्कूल के फंड में गड़बड़ी के मामले में आरोपी माेहित आर्य ने दूसरी बार जमानत याचिका लगाई है। बीते वीरवार को मोहित आर्य की ओर से सेशन कोर्ट में याचिका लगाई गई है। लोअर कोर्ट ने पहले जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। वहीं इस मामले में आरोपी राजेश जैन ने बीते सप्ताह ही हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली है। मामले में मुख्य आरोपी स्कूल प्रधानाचार्य को भी 22 जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में एसए जैन स्कूल के प्रबंधन की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था। जिसमें शिकायत थी कि प्रधानाचार्य नीरज बाली ने मिलकर स्कूल के फंड में गड़बड़ी की है। आरोप था कि मिलीभगत से लाखों रुपये निकाल कर खुद अपने पास रख लिए। जब स्कूल के खातों की जांच हुई तो मामला सामने आया। इसके बाद से ही आरोपी अंडरग्राउंड हो गए थे। वहीं प्रधानाचार्य को भी पुलिस ने वृंदावन से गिरफ्तार किया था। फिलहाल इस मामले में दो आरोपियों को जमानत मिल चुकी है तो वहीं दो अभी भी जेल में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed