{"_id":"62a3a0a62ec8b76c37691a00","slug":"moha-mann-from-the-performance-of-the-song-dil-diyan-gallan-ambala-news-knl1111339190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल दियां गल्लां... गीत की प्रस्तुति से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल दियां गल्लां... गीत की प्रस्तुति से मोहा मन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मावकाश शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। कैंप के दौरान यूकेजी से नौवीं कक्षा तक के लगभग 900 बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इसमें बॉलीवुड मैलोडी पर आधारित बच्चों के आर्केस्ट्रा ग्रुप ने जय जयकारा, शिवल्ली, दिल दियां गल्लां, जिंदगी एक सफर आदि शानदार गानों का प्रदर्शन कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। अलग-अलग गतिविधियों में बच्चों ने कराटे, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, टेबल सॉकर, लॉन टेनिस, चेस, कैरम, शतरंज, क्ले मॉडलिंग, बैडमिंटन आदि में हिस्सा लिया। सर्वप्रथम रीवा-रीवा इंस्ट्रुमेंट म्यूजिक की धुनों पर स्केटिंग के करतब दिखा बच्चे दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। उसके बाद
बच्चों ने कराटे के करतब दिखाए और आत्मरक्षा कैसे की जाती है इसके लिए जागरूक किया। यूकेजी कक्षा के बच्चों ने बूम बूम पर नृत्य प्रस्तुत करके वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने मेरा नच्चन नू जी करदा पर डांस करके सबको नाचने के लिए मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों ने समर कैंप के दौरान आर्ट एंड क्राफ्ट और क्ले मॉडलिंग से बनी हुई विभिन्न चीजों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें मुख्यत: वॉल हैंगिंग, पेन स्टैंड, फोटो फ्रेम आदि प्रमुख रही।
इससे पहले प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को खाली समय का सदुपयोग करने और कुछ नई चीजें सीखने का अवसर देना है। यह समय ऐसा होता है जब बच्चों के दिमाग में पढ़ाई का कोई प्रेशर नहीं होता और वे बिलकुल स्वतंत्र होते हैं। वे हर गतिविधि को पूरा मन लगाकर और उसका आनंद लेकर सीखते हैं। इस अवसर पर मदर्स डे पर करवाई गई प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाली और विजेता रही बच्चों की माताओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें रजनीश, अनु सिंगला, दीपशिखा, काजल, गीतिका, सीमा रानी, सुनैना, रीना, मोनिका, रजनी आदि शामिल रहीं।