फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Model Youth Village Assembly organized in Jawahar Navodaya Vidyalaya

Ambala News: जवाहर नवोदय विद्यालय में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन

Sun, 23 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 23 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Model Youth Village Assembly organized in Jawahar Navodaya Vidyalaya
जलबेड़ा के अधीन पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय कौला में कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे व गणमान्य।
जलबेड़ा। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय कौला में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच बनी छात्रा सृष्टि ने की, नजदीकी गांव आनंदपुर के सरपंच प्रतिनिधि गुरचरण सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भूमिका निभाई। स्कूल के 46 छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में ग्राम सभा के विभिन्न कर्मचारी व अधिकारियों की भूमिका अदा की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक ढांचे के बारे में जानकारी देना था।
विज्ञापन

ग्राम सभा के कर्मचारियों व अन्य लोगों की भूमिका अदा कर रहे छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक निर्णय लेने की प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। 11 वीं कक्षा की छात्रा मोनिका ने ग्राम सभा की अवधारणा तथा स्थानीय स्वशासन को सख्त बनाने के बारे में जानकारी दी। ग्राम सभा में गलियों की समस्याएं स्वास्थ्य व पोषण संबंधी शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, नशाखोरी पर पाबंदी, रोजगार व कौशल विकास पेंशन संबंधित समस्याएं आदि पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को इस युवा मॉडल ग्राम सभा में रोल अदा कर रहे सभी छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए सराहा। स्कूल के प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम में पहुंचने पर सरपंच का धन्यवाद किया तथा उनसे निवेदन किया कि वह अपनी ग्राम सभा के आयोजन में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों को अवश्य आमंत्रित करें ताकि उसकी जानकारी और ज्यादा बढ़े।
विज्ञापन

जलबेड़ा के अधीन पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय कौला में कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे व गणमान्य।

जलबेड़ा के अधीन पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय कौला में कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे व गणमान्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed