फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mobile theft from the pocket of the person who came to the station, the GRP chased and caught the accused

स्टेशन पर आए व्यक्ति की जेब से मोबाइल चोरी, जीआरपी ने पीछा कर पकड़ा आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Mobile theft from the pocket of the person who came to the station, the GRP chased and caught the accused
चोरों ने रेलवे परिसर में सो रहे यात्री की जेब से 15 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल चोरी कर लिया। यात्री के शोर मचाने पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मी ने पीछा करते हुए चोर को पकड़ लिया। चोर की तलाशी लेने पर उसकी जेेब से मोबाइल बरामद हो गया। मोबाइल के मालिक की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय आलोक निवासी आजमगढ़ यूपी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर निवासी राजेश गुज्जर ने बताया कि वह जीरकपुर में ट्यूबवेल लगाने वाली मशीन पर ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। वह राजस्थान जाने के लिए छावनी रेलवे स्टेशन पर आया था ताकि ट्रेन से वह घर जा सके। इस दौरान थकावट की वजह से वह रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने आर्मी टैंक के साथ बने बैंच पर लेट गया। कुछ देर बाद उसे एहसास हुआ कि उसकी जेब से कोई व्यक्ति मोबाइल निकाल रहा है। वह जैसे ही नींद से जागा तो आरोपी उसका मोबाइल निकालकर भाग निकला। राजेश ने तुरंत शोर मचा दिया। शोर सुनकर गेट के नजदीक तैनात जीआरपी कर्मी चौकस हो गए और उन्होंने पीछा करने के बाद चोर को पकड़ लिया। जीआरपी प्रभारी विलायती राम ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed