{"_id":"5dd597be8ebc3e54a230d976","slug":"mixi-industries-ambala-news-knl12398930","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विदेशी ब्रांड्स को टक्कर देगी हमारी मिक्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विदेशी ब्रांड्स को टक्कर देगी हमारी मिक्सी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला में तैयार हो रही मिक्सी अब अंतर्राष्ट्रीय उत्पादों को भी टक्कर देगी। क्वालिटी उत्पाद तैयार करने के लिए अब मिक्सी इंडस्ट्री के हर उद्यमी को केंद्र की ओर से अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए केंद्र सरकार के सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से सभी उद्यमियों को जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट सर्टिफिकेशन स्कीम से अवगत करवाया जा रहा है। साथ ही इसके तहत केंद्र की ओर से उद्यमियों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके बाद ही उद्यमियों को क्वालिटी उत्पाद तैयार करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि उत्पाद को तैयार करते समय वातावरण संभाल का ध्यान रखना होगा। तभी उत्पाद जीरो इफेक्ट के ग्रेड में गिना जाएगा। इस सिलसिले में बुधवार को किंगफिशर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मिक्सी उद्योग के कारोबारियों को योजना की विस्तार से जानकारी दी गई।
इंडस्ट्री में लागू होगा ग्रेड सिस्टम
जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट योजना में सिल्वर, गोल्ड, ब्रांज व डायमंड ग्रेडिंग का प्रावधान रखा गया है। इसके प्रतिनिधि इंडस्ट्री के उत्पाद, मशीनरी सेटअप, सिक्योरिटी, रॉ मटीरियल का निरीक्षण करेंगे। उस हिसाब से इंडस्ट्री को ग्रेड दिए जाएंगे। अगर इंडस्ट्री उत्पाद को दो महीने बाद इंप्रूव करती है तो ग्रेडिंग में सुधार होगा। इस दौरान उद्यमियों को वातावरण संभाल का विशेष ध्यान रखना होगा। योजना का हिस्सा बनने के लिए इंडस्ट्री को आधार नंबर के आधार पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। आइडी मिलने के बाद उद्यमी की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन मिलने के बाद एजेंसी से जुड़े लोग उद्यमियों को योजना से जुड़ी तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।
निसंदेह योजना से इंडस्ट्री को मिलेगा फायदा-अग्रवाल
इलेक्ट्रिकल इक्यूपमेंट मेन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान अजय अग्रवाल ने बताया कि इस योजना से मिक्सी इंडस्ट्री को बड़ा फायदा मिलेगा। क्योंकि पिछले कुछ सालों से इंडस्ट्री बड़ा नुकसान झेल रही है। उद्यमी भी चाहते हैं कि अंबाला की मिक्सी फिर धूम मचाए। अग्रवाल के मुताबिक ज्यादातर उद्यमी योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवाने की तैयारी कर चुके हैं। हर कारोबारी चाहता है कि उसका कारोबार बढ़े ताकि देश के आर्थिक विकास में वह अपना योगदान दे सके।
विज्ञापन
हमें उद्यमियों का बेहतर रिस्पांस मिल रहा है: चावला
एमएसएमई करनाल के निदेशक संजीव चावला ने बताया कि योजना के तहत उद्यमी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसी स्थिति में हमारी हर इंडस्ट्री में तैयार होने वाले उत्पाद क्वालिटी सुधार के साथ अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरे उतर पाएंगे। सहायक निदेशक सुनील कुमार ने हर उद्यमी को योजना से जुड़े उनके हर सवाल का जवाब दिया। साथ ही योजना के उद्देश्यों से भी अवगत करवाया। इससे पहले यहां पहुंचने पर एसोसिएशन के महासचिव मोहनलाल सैनी व कुलदीप आहुजा पेट्रन लालचंद गोयल ने यहां आए सभी अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों से जोगिंद्र चहल, प्रदीप सिंह व ए. अवस्थी समेत कई अधिकारी भी मौजूद थे।