फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mission Bunyad's level two exam today, three centers created

Ambala News: मिशन बुनियाद की लेवल टू परीक्षा आज, तीन केंद्र बनाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mission Bunyad's level two exam today, three centers created
अंबाला सिटी। मिशन बुनियाद की लेवल टू जिला स्तरीय परीक्षा का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। इस परीक्षा में 1068 विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षा के आयोजन के लिए जिला शिक्षा विभाग ने तीन केंद्र बनाए हैं। इन केंद्र में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारायणगढ़, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन अंबाला शहर शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्र पर 28 जनवरी को लेवल वन में उत्तीर्ण होने वाले 1068 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें उत्तीर्ण विद्यार्थी ओरिएंटेशन कार्यक्रम व लेवल थ्री परीक्षा देंगे। इसके उपरांत मिशन बुनियाद का नया बैच शुरू किया जाएगा। परीक्षा को लेकर ज्यादातर विद्यार्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा से एक घंटे पहले पहुंचना होगा
विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए एक घंटा पहले सुबह 10.30 बजे अपना स्थान ग्रहण करना होगा। यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में देरी से पहुंचता है तो उसे अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को अपने साथ लेवल टू का एडमिट कार्ड, आधार कार्ड की कॉपी, दो पेन, पानी की बोतल व पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए इतने एडमिट कार्ड हुए डाउनलोड

खंड--लेवल वन में उत्तीर्ण--डाउनलोड एडमिट कार्ड

अंबाला वन 241 236

अंबाला टू 229 224

बराड़ा 184 184

नारायणगढ़ 166 156

साहा 121 116

शहजादपुर 127 127
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed