फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mission Buniyaad Level-3 will start from Ambala

Ambala News: मिशन बुनियाद लेवल-3 अंबाला से हाेगा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mission Buniyaad Level-3 will start from Ambala
अंबाला सिटी। प्रदेश में मिशन बुनियाद लेवल तीन जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत अंबाला से होगी। आगामी 26 मार्च को अंबाला में जागरूकता कार्यक्रम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लेवल एक के बाद लेवल दो में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी ही हिस्सा लें सकेंगे। इस कार्यक्रम में विकल्प फाउंडेशन और जिला शिक्षा विभाग से अधिकारी पहुंचेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दो वर्ष तक मुफ्त दी जाने वाली शिक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के नेतृत्व में विकल्प फाउंडेशन की ओर से मिशन बुनियाद कार्यक्रम चलाया गया है। कार्यक्रम में पहले लेवल एक की परीक्षा खंड स्तर पर होती है और उसके बाद खंड स्तर पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों की जिला स्तर पर परीक्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों को जागरूकता कार्यक्रम लेवल तीन में बुलाया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन मिशन बुनियाद केंद्र में पढ़ाई के लिए होता है। जिले में पांच राजकीय स्कूलों में मिशन बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए भी तैयार किया जाता है।

प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम लेवल तीन की शुरूआत अंबाला से होगी। यह कार्यक्रम अंबाला में 26 मार्च, कैथल 27 मार्च, पानीपत 28 मार्च, सोनीपत 29 मार्च, जींद 1 अप्रैल, फतेहाबाद 2 अप्रैल, सिरसा में 3 अप्रैल, हिसार 4 अप्रैल, गुरुग्राम में 7 अप्रैल, करनाल में 8 अप्रैल, कुरुक्षेत्र व रोहतक में 9 अप्रैल, झज्जर, यमुनानगर में 11 अप्रैल को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed