फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mission Buniyaad and Super-100 awareness program started from Ambala

Ambala News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 जागरूकता कार्यक्रम अंबाला से शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mission Buniyaad and Super-100 awareness program started from Ambala
शहर पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में करवाया गया सुपर-100 व मिशन बुनियाद कार्यक्रम।
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही सुपर-100 और मिशन बुनियाद योजना में शिक्षा विभाग पंजीकरण कराने के लिए गंभीर है। योजना में आठवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की प्रतिभागिता हो सके, इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में जागरूकता फैलाई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को अंबाला जिला से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम प्रदेश में प्रत्येक खंड में किए जाएंगे। प्रदेश में सबसे पहला कार्यक्रम अंबाला खंड वन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन शहर में आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीटीएम विश्वजीत, विकल्प फाउंडेशन से संस्थापक नवीन मिश्रा, मिशन बुनियाद निदेशक प्रदीप कुमार पहुंचे। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, खंड वन बीईओ सतबीर सैनी, स्कूल प्रधानाचार्य गुरिंद्र सिंह गिल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने स्वागत किया।
विज्ञापन

खंड वन में हुए कार्यक्रम में कक्षा आठवीं और दसवीं के टॉप-3 विद्यार्थी बुलाए गए। साथ में अभिभावक और स्कूल मुखिया भी शामिल रहे। खंड टू में जागरूकता कार्यक्रम छावनी के बकरा मार्केट में 23 दिसंबर को सुबह 9 बजे होगा। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक समिति प्रधान और खंड के एबीआरसी और बीआरपी भी आएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल 20 दिसंबर से खुला
शिक्षा विभाग ने सुपर-100 और मिशन बुनियाद कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए 20 दिसंबर से पोर्टल खोल दिया है। इन दोनों कार्यक्रम में पंजीकरण के बाद परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। सुपर-100 रिहायशी कोचिंग है। इसके लिए कुरुक्षेत्र में नए सेंटर का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें कक्षा दसवीं के विद्यार्थी पंजीकरण करेंगे। इसी तरह मिशन बुनियाद के लिए कक्षा आठवीं के विद्यार्थी पंजीकरण करेंगे।
सुपर-100 कार्यक्रम
इस परियोजना का उद्देश्य 2018 में शुरू होने वाले सुपर-100 के माध्यम से 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस कार्यक्रम ने पिछले चार वर्षों में 160 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने में सफलता प्राप्त करवाई है।
मिशन बुनियाद
मिशन बुनियाद के अंतर्गत, नौंवी और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों के बीच में एक स्वतंत्र, सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ाना, जिससे कि वह अपने आगामी जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। जिले में पांच मिशन बुनियाद सेंटर राजकीय स्कूलों में चल रहे हैं।

जागरूकता और सेमिनार का यह है उद्देश्य
हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तर पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कि स्कूलों के छात्रों को इन कार्यक्रम के फायदों के बारे में जागरूकता हो सके। इस सेमिनार के माध्यम से बच्चों को सरकारी योजना के लाभ के बारे में समझाया जा रहा है और उन्हें इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सुपर-100 के लिए ऐसे चलेगा कार्यक्रम
गतिविधि तारीख
पंजीकरण 20 दिसंबर
लेवल वन परीक्षा 6 फरवरी
लेवल वन परिणाम 15 मार्च
लेवल टू परिणाम 9 मार्च
लेवल टू परिणाम 7 मई
कक्षा शुरू 15 मई

मिशन बुनियाद ऐसे चलेगा कार्यक्रम
गतिविधि तारीख
पंजीकरण 20 दिसंबर
लेवल वन परीक्षा 30 जनवरी
लेवल परीक्षा परिणाम 20 फरवरी
लेवल टू परीक्षा 29 फरवरी
लेवल थ्री ओरिएंशन कार्यक्रम 20 मार्च
लेवल तीन परिणाम 3 मई
कक्षाएं शुरू 15 मई

शहर पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में करवाया गया सुपर-100 व मिशन बुनियाद कार्यक्रम।

शहर पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में करवाया गया सुपर-100 व मिशन बुनियाद कार्यक्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed