फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Miscreants entered a house in broad daylight and stole earrings and a ring from an elderly woman.

Ambala News: दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, बुजुर्ग महिला से कुंडल और अंगूठी लूटी

Fri, 29 May 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 29 May 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Miscreants entered a house in broad daylight and stole earrings and a ring from an elderly woman.
बराड़ा। कस्बे की करनाल कॉलोनी में वीरवार शाम पांच बजे सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दिनदहाड़े एक घर में घुसे और वहां अकेली बैठी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर सोने की बालियां व अंगूठी लूट ली। जब महिला ने बहादुरी दिखाते हुए सोने की चूड़ियां देने से इनकार किया, तो बेरहम बदमाशों ने पिस्तौल की बट से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में महिला को तड़पता छोड़ आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

इस सनसनीखेज वारदात से पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। बराड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में बाइक पर पंजाब का नंबर दिखाई दिया है, जिसकी प्रमाणिकता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन





बाॅक्स

पोर्च में बैठी बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना



करनाल कॉलोनी निवासी विद्या देवी (70) मंगलवार शाम करीब 5 बजे अपने घर के पोर्च में बैठी हुई थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। इससे पहले कि वृद्धा कुछ समझ पाती, तीनों आरोपी जबरन घर के अंदर दाखिल हो गए। आते ही एक युवक ने विद्या देवी को दबोच लिया, जबकि उसके दूसरे साथी ने खींचकर उनके कानों से सोने की बालियां और उंगली से सोने की अंगूठी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

चूड़ियां नहीं दे पाईं तो पिस्तौल की बट से तोड़ीं बाजू



लुटेरों की नजर महिला के हाथों में मौजूद सोने की चूड़ियों पर पड़ी। आरोपियों ने उन्हें भी जबरन उतारने का प्रयास किया, लेकिन विद्या देवी ने इसका विरोध किया। महिला को विरोध करता देख बौखलाए बदमाशों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने पिस्तौल नुमा हथियार की बट से बुजुर्ग महिला की बाजुओं और हाथों पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके चलते आरोपी चूड़ियां निकालने में नाकाम रहे। वारदात के समय घर के अंदर मौजूद अन्य परिजन भी खौफ के मारे सहम गए।


----------

बदमाशों की बाइक पर था पंजाब का नंबर



वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों नकाबपोश युवक हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बराड़ा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और लहूलुहान वृद्धा को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया है कि आरोपी जिस मोटरसाइकिल पर आए थे, उस पर पंजाब की नंबर प्लेट लगी हुई थी। हालांकि, पुलिस को अंदेशा है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए बदमाशों ने फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया होगा। इस वारदात के बाद से करनाल कॉलोनी सहित पूरे बराड़ा क्षेत्र के लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। संवाद

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed