फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minor studying in class one raped, case registered

Ambala News: कक्षा एक में पढ़ने वाले नाबालिग से कुकर्म, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Minor studying in class one raped, case registered
मुलाना। मुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल के बच्चे से कुकर्म की वारदात सामने आई है। आरोपी पीड़ित के ही गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नाबालिग के पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके बड़े बेटे की आयु सात साल है और वह पहली कक्षा में पड़ता है। नाबालिग लोहड़ी के दिन बच्चों के साथ शाम करीब साढ़े 5 बजे गांव में लोहड़ी मांगने गया था। शाम साढ़े 7 बजे सभी बच्चे लोहड़ी मांग कर आ गए थे लेकिन पीड़ित नाबालिग नहीं आया था। जिसे परिजन ढूंढने लगे जिसे रात करीब साढे 10 दस बजे उनके पड़ोस में रहने वाला आरोपी अजय कुमार घर के बाहर छोड़ गया। पिता के पूछने पर कि वह कहां था उसने बताया आरोपी उसे बहला फुसलाकर कर गांव से बाहर खेतों में ले गया था। जहां उसने उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान नाबालिग दर्द से रोने लगा तो आरोपी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed