फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minor missing from railway station under suspicious circumstances

रेलवे स्टेशन से संदिग्ध हालात में गायब नाबालिग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Minor missing from railway station under suspicious circumstances
समालखा से छावनी रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करने आई महिला की 13 वर्षीय नाबालिग बेटी संदिग्ध हालात में गायब हो गई। लड़की की मां ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीआरपी थाने में मौजूद सीमा ने बताया कि उसका पति शंकर चौधरी समालखा की एक टावर कंपनी में काम करता है। पति के साथ अनबन होने के कारण वह मजदूरी के लिए अपने बच्चों को लेकर छावनी स्टेशन पर आ गई और यहां पुरानी कार पार्किंग के पास रहने लगी। तीन नवंबर को वह बाजार से सामान लेने गई तो बच्चों को वहीं छोड़ गई। कुछ समय बाद वापस आई तो उसकी 13 वर्षीय लड़की वहां नहीं मिली। उसे स्टेशन और आसपास काफी तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि लड़की की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज सहित आसपास लगे कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed