फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minor girl trapped in love trap, gave her life for being cheated

प्रेम में फंसा दिखाए शादी के सपने, इंकार किया तो 9वीं कक्षा की छात्रा ने जहर गटककर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:36 AM IST
विज्ञापन
Minor girl trapped in love trap, gave her life for being cheated
अंबाला। नौवीं कक्षा की छात्रा को युवक ने प्रेम जाल में फंसाया और शादी के सपने दिखाए। बाद में जब नाबालिग को युवक की हकीकत पता चली तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मामले में पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा-306 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नाबालिग बेटी गांव के ही एक लड़के से बातचीत करती थी। कुछ दिन पहले ही उन्हें इस बात का पता चला था। उसकी बेटी ने एक सप्ताह पहले अपने भाई को उसके प्रेमी के बारे में बताया था और कहा था कि युवक ने उसे धोखे में रखा है। पहले शादी का वादा किया था, लेकिन अब मना कर गया। उसकी बेटी इस वजह से परेशान थी और जहरीला पदार्थ खा लिया। वे इलाज के लिए अंबाला कैंट सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से अगले दिन ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को फिर उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई। वह अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed