फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minor accused of selling herself for Rs 5 lakh missing for two days

5 लाख रुपये में खुद को बेचने का आरोप लगाने वाली नाबालिग दो दिन से लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Minor accused of selling herself for Rs 5 lakh missing for two days
(अंबाला)नारायणगढ़। खुद को बेचे जाने का आरोप लगाने वाली 14 साल की नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन से लापता हो गई। पीड़िता ने महिला थाना नारायणगढ़ में सौतेली बुआ, सौतेली दादी व एक बिचौलिए पर उसे पांच लाख रुपये में बेचने के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं पीड़िता ने आरोप लगाते हुए रोपड़ के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप भी लगाए थे। पीड़िता ने शक जाहिर किया था कि उसे आगे बेचने की तैयारी की जा रही है। महिला थाना में शिकायत के साथ-साथ पीड़िता ने राज्य महिला आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, पुलिस महानिदेशक हरियाणा सरकार, एसपी अंबाला के साथ सीएम विंडो पर शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। साथ ही महिला पुलिस कर्मियों पर ढाई लाख रुपये आरोपी से लेकर केस को रफा-दफा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

सीएम विंडो पर शिकायत के बाद पांच अगस्त को डीएसपी बराड़ा को मामले की जांच सौंपी गई थी। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद इस मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने न तो कोई केस दर्ज किया और न ही जांच आगे बढ़ पाई। अब नाबालिग के लापता होने से मामला और भी पेचीदा हो गया है। पीड़िता की मां ने नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाते हुए अनहोनी होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पीड़िता के मिले दो आधार कार्ड
नारायणगढ़ महिला थाने में पीड़ित का एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसकी उम्र करीब 19 साल बनती है। महिला थाना प्रभारी के अनुसार यह आधार कार्ड पीड़िता की प्रथम शिकायत के साथ लगा मिला था। लेकिन इस आधार कार्ड की कॉपी पर पीड़िता के हस्ताक्षर नहीं है। उधर स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार पीड़िता की उम्र 14 साल बनती है। बताया जा रहा है। एक अन्य आधार कार्ड पीड़िता का है उसमें भी उसकी उम्र 14 साल ही दर्ज है। पीड़िता ने डीजीपी को दी शिकायत में बताया है कि नारायणगढ़ महिला थाना पुलिस ने उसके केस में तथ्यों को छिपाया और उसे नाबालिग नहीं दिखाया। सवाल यह भी है कि यदि पीड़िता की पहली शिकायत नारायणगढ़ थाने में थी तो दोबारा से पीड़िता की शिकायत क्यों ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में दो अलग-अलग शिकायतें आई थी। दोनों ही मामलों में जांच चल रही क्योंकि युवती की ओर से काफी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब युवती से मामले की जांच को लेकर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन युवती का फोन बंद है।
-रजनीश कुमार, डीएसपी, बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed