फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Vij said after inspecting - speed up the construction works

Ambala News: निरीक्षण कर बोले मंत्री विज- निर्माण कार्यों में तेजी लाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Minister Vij said after inspecting - speed up the construction works
अंबाला। शहीदी स्मारक, आर्यभट्ट साइंस सेंटर, फीफा स्वीकृत फुटबाल स्टेडियम और छावनी सिविल अस्पताल में 200 बेड बिल्डिंग के निर्माण कार्य का गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं में तेजी लाना सुनिश्चित करें और अब वह हर सप्ताह निरीक्षण करेंगे। विज ने बुधवार दोपहर जीटी रोड पर करोड़ों की लागत से पहले शहीदी स्मारक का निरीक्षण किया। मौके पर अधीक्षक अभियंता ने अवगत कराया कि स्मारक में आर्ट वर्क से संबंधित टेंडर खुल चुके हैं और प्रक्रिया जारी हैं। आर्ट वर्क से संबंधित कार्य पर 149 करोड़ की राशि खर्च किए जाना प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि जो भी कार्य बचे हैं, उनमें तेजी लाएं, लेबर की संख्या बढ़ाते हुए दिन-रात कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्मारक से पानी निकासी बेहतर तरीके से हो इसके लिए अधीक्षक अभियंता से जानकारी ली। इसके बाद गृहमंत्री ने आर्यभट्ट साइंस सेंटर का मुआयना किया। अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने साइंस सेंटर में भी तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में होगा क्रिटीकल केयर सेंटर



स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सिविल अस्पताल में निर्माणाधीन 200 बेड भवन का निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इस भवन में क्रिटीकल केयर सेंटर स्थापित किया जाना है। इसी तरह अन्य सुविधाएं भी इस बिल्डिंग में मरीजों के लिए उपलब्ध होगी। उन्होंने निर्माण कार्य दिन-रात चलाने के निर्देश दिए। विज ने बताया कि अस्पताल के ठीक साथ सेना की 14 एकड़ लेने के लिए रक्षा मंत्रालय से एमओयू किया जाना है। इस जमीन पर कैंसर मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए धर्मशाला बनाई जाएगी। 10 करोड़ रुपए का प्रावधान इसके लिए अलग से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed